न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के जौहरी बाजार में फिर जुटे लोग, जबरन बंद करवा रहे थे बाजार, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर के जौहरी बाजार में शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद शनिवार को फिर तनाव, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। पोस्टर विवाद के चलते शुरू हुए प्रदर्शन पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी और शांति व्यवस्था बहाल की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 10:29:43

जयपुर के जौहरी बाजार में फिर जुटे लोग, जबरन बंद करवा रहे थे बाजार, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद शनिवार शाम को एक बार फिर हालात बिगाड़ने की कोशिश की गई। जौहरी बाजार में प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग जबरन दुकानों को बंद कराने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया और शांति व्यवस्था बहाल की। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में लोग जौहरी बाजार में एकत्र हुए और जबरन दुकानों को बंद कराने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के न मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और दुकानों को खुलवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को भी बहाल कर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च करते हुए जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

कमिश्नर का बयान: हालात बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में लिया

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि किसी भी तरह से हालात को बिगड़ने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और ऐसे लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं बरती जाएगी। कमिश्नर ने यह भी बताया कि समाज के वरिष्ठ लोगों से बातचीत कर प्रदर्शन रोकने का आश्वासन लिया गया था, फिर भी कुछ लोग जौहरी बाजार के पास एकत्र हुए थे, जिन्हें समझाइश के बाद वहां से हटाया गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद: पोस्टर लगाने से फैला तनाव

विवाद की शुरुआत शुक्रवार रात हुई थी, जब पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जयपुर के परकोटे इलाके में पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके समर्थक भी शामिल हुए। इसी दौरान विधायक द्वारा जामा मस्जिद के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

jaipur news,johri bazaar protest,jaipur market shutdown,police baton charge jaipur,johri bazaar tension,jaipur crowd control,rajasthan latest news,jaipur law and order

पोस्टर में क्या लिखा था?

बताया जा रहा है कि पोस्टरों में संदेश था, "कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता?" पोस्टर में एक दाढ़ी वाले व्यक्ति की तस्वीर भी थी। इसके बाद देर रात बड़ी संख्या में लोग बड़ी चौपड़ और आसपास के इलाकों में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भाजपा विधायक पर आरोप है कि वह और उनके समर्थक मस्जिद के अंदर घुसे, नमाज के समय आपत्तिजनक नारे लगाए और मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर चिपकाए। इस घटनाक्रम ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया।

विरोध प्रदर्शन में नेताओं की भूमिका

विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की कोशिश कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी ने की, लेकिन तत्काल कोई असर नहीं हुआ। बाद में जब भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया गया और इलाके को खाली कराया गया।

नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मस्जिद की ओर विधायक का जाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों को संयम बरतना चाहिए और समाज में सौहार्द बनाए रखना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री से विधायकों पर नियंत्रण रखने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सवाल उठाया कि जब सभी धार्मिक स्थलों के प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, तो किसी को चप्पल पहनकर मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बालमुकुंद आचार्य जैसे व्यक्ति को विधायक बने रहने का अधिकार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?