Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मौसम ने एक बार फिर बदला अपना मिजाज, ओले गिरने के साथ ही तेज रफ्तार से चली हवा

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला हैं और ठण्ड के तेवर देखने को मिले हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने के साथ ही तेज रफ्तार से हवा चल रही हैं जिससे ठंड बढ़ गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 7:55:24

राजस्थान : मौसम ने एक बार फिर बदला अपना मिजाज, ओले गिरने के साथ ही तेज रफ्तार से चली हवा

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला हैं और ठण्ड के तेवर देखने को मिले हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने के साथ ही तेज रफ्तार से हवा चल रही हैं जिससे ठंड बढ़ गई हैं। बात करें राजधानी जयपुर की तो आज सुबह से जयपुर में तेज हवा चल रही है। तेज हवा चलने से कई इलाकों में सड़कों पर पत्ते बिखर गए, इससे ऐसा लगा रहा है कि पतझड़ का मौसम आ गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य शहर झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर क्षेत्र में भी सुबह से हल्की हवा चली। अलवर, हनुमानगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं अलवर के टपूकड़ा में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं।
मौसम केन्द्र जयपुर के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में दो दिन से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब पास हो रहा है। इसके कारण बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में तेज हवा चल रही है। जयपुर, अलवर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ बेल्ट में 20 से 25 किलोमीटर की स्पीड से डस्ट विंड और सरफेस विंड चल रही है। अलवर के टपूकड़ा में आज तड़के 7MM और हनुमानगढ़ के टिब्बी में 2MM बारिश भी रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने बताया कि इन हवाओं का असर कल भी बना रहेगा। राजस्थान के कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है। इन शहरों में पारा 33 डिग्री से ऊपर चला गया है। डूंगरपुर, जालोर, सिरोही, फलौदी, बाड़मेर, जैसलमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। दिन का सबसे अधिक तापमान कल बाड़मेर में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जोधपुर, बाड़मेर, फतेहपुर, सिरोही, जालोर, टोंक, जयपुर में भी रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया। इधर गंगानगर, पिलानी, उदयपुर, हनुमानगढ़, अलवर, सवाई माधोपुर में पारा 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका