न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता के दौरान हुआ दुखद हादसा, मुकाबले के दौरान जयपुर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन की हार्ट अटैक से मौत

जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। ये टूर्नामेंट मोहाली (पंजाब) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:18:51

इंटर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता के दौरान हुआ दुखद हादसा, मुकाबले के दौरान जयपुर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन की हार्ट अटैक से मौत

जयपुर। चंडीगढ़ में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता के दौरान एक दुखद हादसा हुआ, जब मुकाबले के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय टीम के एक खिलाड़ी का निधन हो गया। जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। ये टूर्नामेंट मोहाली (पंजाब) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था। शर्मा करीब तीन दिन पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे। राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पहला राउंड जीत चुके थे, दूसरे राउंड में भी आगे थे

राजस्थान यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऑर्गेनाइजर दीपक कुमार ने बताया कि मोहित पहला राउंड जीत चुके थे। दूसरे राउंड में भी वह आगे चल रहे थे।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहे मैच के दौरान रिंग में उतरते ही तबीयत बिगड़ गई और मुंह के बल गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद रेफरी ने उन्हें उठाने का प्रयास भी किया। इसके बाद रिंग से उसे नीचे लाया गया। मोहित की रिंग में ही मैच खेलते-खेलते मौत हो गई थी।

एसएचओ कमल तनेजा ने बताया- यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। शव को सिविल हॉस्पिटल, खरार, मोहाली (पंजाब) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। उनके घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव परिवार को सौंपने से पहले पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

85 किग्रा की फाइट में हिस्सा ले रहा था मोहित

चंडीगढ़ में मोहित की फाइट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह 85 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रहा है। करीब चार मिनट लम्बे इस वीडियो में मोहित अपने प्रतिद्वंद्वी का मुकाबला करते दिख रहा है। इस दौरान मोहित अचानक मैट पर ही गिर पड़ा। रैफरी के प्रयास के बावजूद भी जब मोहित नहीं उठा तो अचेत अवस्था में उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमोद सिंह के अनुसार टीम मैनेजर राहुल यादव और कोच हीरालाल मोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जिम्मेदारों ने नहीं दिया कोई जवाब

इस सबंध में जब राजस्थान विश्वविद्यालय टीम के कोच हीरालाल, राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया और राजस्थान खेल परिषद के कोच राजेश टेलर से जानकारी चाही तो बार-बार फोन करने पर भी किसी ने जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय टीम का चयन राजेश टेलर द्वारा किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी