Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : चेकिंग टीम की लोकेशन शेयर ना हो इसके लिए लो फ्लोर के ड्राइवर-कंडक्टर ऑन ड्यूटी नहीं रखेंगे फोन

डॉ. प्रतिभा सिंह ने नया आदेश जारी किया जिसके अनुसार ड्राइवर-कंडक्टर ऑन ड्यूटी मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे ताकि चेकिंग टीम की लोकेशन शेयर ना हो सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 1:36:21

जयपुर : चेकिंग टीम की लोकेशन शेयर ना हो इसके लिए लो फ्लोर के ड्राइवर-कंडक्टर ऑन ड्यूटी नहीं रखेंगे फोन

जयपुर नगरीय सीमा में चल रहे पब्लिक ट्रांसपोर्ट अर्थात लो फ्लोर बस के ड्राइवर-कंडक्टर के लिए जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लि. (JCTSL) की प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. प्रतिभा सिंह ने नया आदेश जारी किया जिसके अनुसार ड्राइवर-कंडक्टर ऑन ड्यूटी मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे ताकि चेकिंग टीम की लोकेशन शेयर ना हो सके। एमडी ने अपने आदेशों में कहा कि अगर किसी ड्राइवर या कंडक्टर के पास जांच के दौरान फोन मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उसका फोन भी जब्त कर लिया जाएगा।
एमडी ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि जब भी कभी JCTSL की विजिलेंस विंग (फ्लाइंग) बसों की चेकिंग के लिए जाती है तो उस टीम की लोकेशन और सारी जानकारी बस के चालक और परिचालक वॉट्सएप या टेलीग्राम ग्रुपों पर शेयर कर देते हैं। इस कारण बिना टिकट यात्रा करवाने की लीकेज को पकड़ने के प्रयास फेल हो जाते हैं। इसे देखते हुए एमडी ने सभी कंडक्टर और ड्राइवर को यह आदेश दिए है। अब से बस में ड्यूटी देने के दौरान स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करेंगे। इससे पहले फरवरी 2017 में भी इस तरह का आदेश जारी किया था। तब भी फ्लाइंग की लोकेशन को सार्वजनिक करने की बात सामने आई थी। इसके बाद तत्कालीन एमडी ने आदेश जारी करते हुए मोबाइल के उपयोग पर पाबंदी लगाई थी। कुछ दिनों के लिए आदेश का पालन हुआ। चालक-परिचालक अपने मोबाइल फोन बस डिपो पर जमा करवाकर बस में ड्यूटी देने जाते थे, लेकिन बाद में फिर ड्राइवर-कंडक्टर मोबाइल का उपयोग करने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका