न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मई में टॉप 15 से बाहर होने के बाद जयपुर एयरपोर्ट ने जुलाई में पाई 12वीं रैंक, गोवा से भी आगे

मई में टॉप 15 एयरपोर्ट में शामिल नहीं रहे रांची, वाराणसी और श्रीनगर जैसे छोटे एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट से आगे निकल गए थे। लेकिन इस बार जुलाई की आई रिपोर्ट में कमाल करते हुए जयपुर ने 12वीं रैंक हासिल की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 9:05:49

मई में टॉप 15 से बाहर होने के बाद जयपुर एयरपोर्ट ने जुलाई में पाई 12वीं रैंक, गोवा से भी आगे

कोरोना के इस दौर में हवाई यात्रा बहुत प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट तो सूने हो गए हैं। कोरोना के इस दौर में जयपुर एयरपोर्ट के हालात भी काफी बिगड़े थे जहां फ्लाइट संचालन और यात्रियों की संख्या में बहुत कमी आई थी जिसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मई की रिपोर्ट में जयपुर टॉप 15 से बाहर हो गया था। मई में टॉप 15 एयरपोर्ट में शामिल नहीं रहे रांची, वाराणसी और श्रीनगर जैसे छोटे एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट से आगे निकल गए थे। लेकिन इस बार जुलाई की आई रिपोर्ट में कमाल करते हुए जयपुर ने 12वीं रैंक हासिल की हैं।

केवल यात्रीभार के लिहाज से ही नहीं, बल्कि फ्लाइट संचालन की संख्या के आंकड़ों में भी जयपुर एयरपोर्ट ने टॉप 15 में वापसी की है। मई माह के दौरान चंडीगढ़, वाराणसी और श्रीनगर जैसे छोटे एयरपोर्ट भी जयपुर से कहीं आगे थे। लखनऊ और पटना एयरपोर्ट भी जयपुर से आगे रहे थे। लेकिन अब जुलाई में जयपुर वाराणसी और गोवा से आगे रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन के लिए यह आंकड़े थोड़े राहत देने वाले हैं। जुलाई के बाद इस माह अगस्त में अब तक 5 नई फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं। ये फ्लाइट बैंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी और दिल्ली के लिए बढ़ी हैं। साथ ही 20 अगस्त से ग्वालियर के लिए भी नई हवाई सेवा शुरू हुई है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि अगस्त माह में जयपुर एयरपोर्ट अपनी रैंक में और सुधार करेगा।

जुलाई में जयपुर से 140369 यात्रियों ने उड़ान भरी। लखनऊ ही नहीं, पटना एयरपोर्ट भी जयपुर से आगे है। जुलाई में लखनऊ से यात्रीभार 1.83 लाख और पटना से 1.98 लाख रहा। श्रीनगर और चंडीगढ़ जैसे छोटे एयरपोर्ट भी जयपुर से आगे हैं। चंडीगढ़ से यात्रीभार 1.51 लाख, श्रीनगर से 2.46 लाख रहा। गोवा एयरपोर्ट पर यात्रीभार 1.39 लाख रहा और गोवा टॉप-15 से भी बाहर हुआ। फ्लाइट के लिहाज से जयपुर 15वें स्थान पर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल