न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पकड़ा गया महिला पर्यटकों के वीडियो बनाने वाला मनचला, स्कर्ट पहनी युवतियों के पास जाकर जूते की डोरी बांधने के बहाने बनाता क्लिपिंग्स

पर्यटक स्थलों पर देशी-विदेशी महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला एक युवक को पुलिस ने जयपुर के आमेर महल से रंगे हाथों पकड़ लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 11:26:48

जयपुर : पकड़ा गया महिला पर्यटकों के वीडियो बनाने वाला मनचला, स्कर्ट पहनी युवतियों के पास जाकर जूते की डोरी बांधने के बहाने बनाता क्लिपिंग्स

पर्यटक स्थलों पर देशी-विदेशी महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला एक युवक को पुलिस ने जयपुर के आमेर महल से रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक बड़ी होशियारी से स्कर्ट पहनने वाली लड़कियों के वीडियो बनाता था। इस सिरफिरे युवक के मोबाइल में कई क्लिपिंग्स मिली हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि महिलाओं को पता भी नहीं चलता था कि उनका वीडियो बन रहा है। गिरफ्तार युवक का नाम सुरेश कुमार यादव (34) है। वह सीकर जिले के गांव गोपालपुरा, श्रीमाधोपुर का रहने वाला है। फाइनेंस का काम करता है।

ऐसे बनाता था वीडियो

पुलिस के मुताबिक पहले युवक स्कर्ट पहने खड़ी युवतियों के आसपास घूमता था, फिर उनके नजदीक बैठकर अपने जूते की डोरी बांधने का नाटक करता था और मोबाइल फोन को रिकॉर्डिंग मोड में महिला पर्यटकों के पैरों के पास रखकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था।

ऐसे पकड़ा गया

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि सुरेश सोमवार को आमेर महल में आई पर्यटक महिलाओं का पीछा कर रहा था। वह बार-बार जूते की लेस बांधने का बहाना करके स्कर्ट पहने हुए युवती के पैरों के पास बैठ रहा था। उसका मोबाइल भी चालू था। महल में ही असामाजिक तत्वों की निगरानी कर रही निर्भया स्क्वाड की पुलिस कॉन्स्टेबल प्रेमलता की नजर सुरेश पर पड़ी। निर्भया स्क्वाड की प्रभारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना ने बताया कि संदेह होने पर कॉन्स्टेबल प्रेमलता एक्शन में आई। उन्होंने तत्काल युवक को पकड़कर उसका मोबाइल चेक किया तो एक वीडियो नजर आया। उसमें हवा में उड़ती हुई फ्रॉक के नीचे युवती के पैरों के वीडियो की क्लिपिंग मिली। ये वीडियो मोबाइल को युवती के पैरों के पास रखकर बनाया गया था। युवती को इसकी भनक भी नहीं लगी।

कॉन्स्टेबल प्रेमलता ने युवती को जानकारी दी तो वह घबरा गई। उसने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकती थी कि कोई इस प्रकार से मेरा गलत वीडियो बना सकता है। अन्य राज्य की होने से महिला पर्यटक ने रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। तब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रेमलता ने आमेर थाने में सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं और बालिकाओं से अपील

सभी महिलाओं व बालिकाओं से एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा ने अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है तो उसे इग्नोर करने की बजह उसे तुरंत पीछे पलट कर उसे देखें। कोई बार-बार आपके पास आकर नीचे बैठकर कोई काम करने का बहाना या फिर जूते की लेस बांध रहा है तो ध्यान रखें कि कहीं वह आपका वीडियो तो नहीं बना रहा। कोई फोटो तो नहीं ले रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करते दिखे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090, 100,112 नंबर पर या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764868200 और 7300363636 पर सूचित करें। ताकि ऐसे मनचलों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल