न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले जगन मोहन को लगा एक और झटका, श्रीकृष्ण देवरायलु ने दिया सांसदी और पार्टी से इस्तीफा

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को एक और झटका लगा है। नरसरावपेट के एमपी लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने मंगलवार को पार्टी के साथ-साथ संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 5:10:31

लोकसभा चुनाव से पहले जगन मोहन को लगा एक और झटका, श्रीकृष्ण देवरायलु ने दिया सांसदी और पार्टी से इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ महीनों का वक्त बचा है। इस वजह से देश के कई राज्यों में सियासी हलचल काफी तेज है। बिहार से पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि यहां नीतीश कुमार फिर पाला बदल भाजपा का दामन थामने वाले हैं तो दूसरी ओर पंजाब और दिल्ली में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। इसी बीच खबर आ रही है आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को एक और झटका लगा है। नरसरावपेट के एमपी लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने मंगलवार को पार्टी के साथ-साथ संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने की वजह

श्री कृष्ण देवरायलु ने घोषणा की कि पार्टी में हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर उन्होंने वाईएसआरसीपी की प्राथमिक सदस्यता और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। देवरायलु ने कहा कि वाईएसआरसीपी में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है और स्पष्ट किया कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

पिछले चुनाव में देवरायलु भारी बहुमत से चुने गए थे, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। बता दें कि, पिछले 15 दिन में पार्टी छोड़ने की घोषणा करने वाले वह सत्तारूढ़ दल के तीसरे सांसद हैं। खबर है कि देवरायलु कुछ दिनों में तेलुगु देशम पार्टी का दामन थामेंगे। इससे पहले कुरनूल से सांसद संजीव कुमार और मछलीपट्टनम से सांसद वल्लभानेनी बालाशोवरी ने पार्टी छोड़ दी थी।

बालाशोवरी ने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी द्वारा किए गए बदलाव से संसद और विधानसभा क्षेत्रों तक के के प्रभारियों को बदलने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ अप्रैल-मई में होने की संभावना है। वाईएसआरसीपी ने 2019 में 175 सदस्यीय विधानसभा में 151 सीटें हासिल की थीं और 25 लोकसभा सीटों में से 22 जीती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे