न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट को लेकर WHO चीफ ने कहा - अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी

स्वामीनाथन ने कहा कि इस तरह की बातचीत जरूरत से पहले की है। जबकि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में अधिक संवेदनशील व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण का पहला कोर्स ही पूरा नहीं किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 1:08:20

 कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट को लेकर WHO चीफ ने कहा - अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी

पूरी दुनिया में कोरोना टीकाकरण का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। ऐसे में कुछ देश कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक वेरियंट पर वार के लिए वैक्‍सीन के बूस्‍टर डोज की बात कर रहे है। इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के अनुसार बूस्‍टर शॉट के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की चीफ साइंटि‍स्‍ट सौम्‍या स्‍वामीनाथन का कहना है, 'हमारे पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है, जिसमें यह सुझाव दिया गया हो कि क्‍या कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज की जरूरत है या नहीं। विज्ञान क्षेत्र अभी भी विकसित हो रहा है।'

स्वामीनाथन ने कहा कि इस तरह की बातचीत जरूरत से पहले की है। जबकि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में अधिक संवेदनशील व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण का पहला कोर्स ही पूरा नहीं किया है।

सर्दियों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आने से बचने के लिए ब्रिटेन में कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज शुरू किए जाने की संभावना है। वहां के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने पिछले महीने कहा था कि दुनिया के पहले बूस्टर संबंधी अध्ययन के तहत इंग्लैंड में वॉलंटियर्स पर सात अलग-अलग वैक्‍सीन का टेस्‍ट किया जा रहा है।

मिक्‍स वैक्‍सीन डोज पर कही ये बात

मिक्‍स वैक्‍सीन डोज पर भी बातचीत करते हुए सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने कहा कि मिक्‍स वैक्‍सीन के डोज कोरोना वैरिएंट के खिलाफ अधिक कारगर साबित होंगे। उन्‍होंने कहा, 'मिक्‍स वैक्‍सीन की डोज देना उन देशों के लिए बेहतर कदम होगा,जो अपने अधिकांश नगारिकों को वैक्‍सीन की पहली डोज लगा चुके हैं और दूसरी डोज की तैयारी कर रहे हैं।'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, स्‍पेन और जर्मनी से प्राप्‍त डाटा के अनुसार इस 'मिक्‍स एंड मैच' पद्धति के लगाई जाने वाली डोज के बाद लोगों में अधिक दर्द, बुखार और अन्‍य छोटे साइड इफेक्‍ट देखने को मिले हैं।

वैक्सीनेशन पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव

भारत में आज सोमवार से नई वैक्सीनेशन पॉलिसी लागू हो गई है। नई पॉलिसी के तहत अब 18 से 44 उम्र वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए कोविन (CoWIN) पोर्टल से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। लोग सीधे वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्‍सीन लगवा सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के जरिए 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी। अभी तक केंद्र 44 वर्ष से ऊपर वालों को फ्री में वैक्सीन लगा रही थी। माना जा रहा है कि नई पॉलिसी की वजह से देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी, क्योंकि कई राज्यों की शिकायत थी कि उन्हें वैक्सीन कम मात्रा में मिल रही है। निर्माता कम्पनियों से वैक्सीन का कोटा नही मिल पा रहा था लेकिन अब वैक्सीन की खरीद से लेकर इसके वितरण की जिम्मेदारी सीधे केंद्र के पास होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती