Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजराइल ने फिर की गाजा पर एयर स्ट्राइक, 18 बच्चों सहित 22 मरे

इजरायल-हमास युद्ध में मासूम बच्चे और निर्दोष मारे जा रहे हैं। इजरायल ने गाजा के राफा शहर में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 18 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई है। यह हमले रात भर किए गए हैं जिसमें सोते हुए निर्दोष लोगों की हत्याएं की गईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 3:08:41

इजराइल ने फिर की गाजा पर एयर स्ट्राइक, 18 बच्चों सहित 22 मरे

नई दिल्ली। इजरायल-हमास युद्ध में मासूम बच्चे और निर्दोष मारे जा रहे हैं। इजरायल ने गाजा के राफा शहर में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 18 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई है। यह हमले रात भर किए गए हैं जिसमें सोते हुए निर्दोष लोगों की हत्याएं की गईं। इधर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने ये एयरस्ट्राइक इसलिए की क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल को अतिरिक्त सैन्य सहायता देने जा रहा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इज़राइल ने राफा पर लगभग रोज हवाई हमले किए हैं जहां गाजा की 2.3 मिलियन की आधी से ज्यादा आबादी ने कहीं और रहने के लिए शरण मांगी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि राफा में पहले इजरायली हमले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। मारी गई महिला गर्भवती थी वहीं दूसरे हमले में एक बड़े परिवार के 17 बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई।

पीड़ितों का कहना है कि ये बच्चे सो रहे थे। वो क्या करते थे? उनकी गलती क्या थी? मारे गए लोगों में एक महिला और उसके 6 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मारे गए बच्चों में 18 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा कई और बच्चों और लोगों की मलबे में दबे होने की रिपोर्ट भी मिली है।

इजरायल से UN से लेकर USA और मानवाधिकार संगठनों ने निर्दोष लोगों को ना मारने की अपील की थी। इस बात पर इजरायल ने वादा भी किया था कि वो निर्दोष लोगों को नहीं मारेगा लेकिन इजरायल अपने वादे पर कायम नहीं रह पाया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इज़राइल-हमास युद्ध में अब तक 34,000 से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से कम से कम दो-तिहाई बच्चे और महिलाएँ हैं। इसने गाजा के दो सबसे बड़े शहरों को तबाह कर दिया है और भारी तबाही मचाई है। गाज़ा की लगभग 80% आबादी दूसरे हिस्सों में पलायन कर गई है।

इस युद्ध के खत्म होने आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि इसके बढ़ने की आशंकाओं ने पूरी दुनिया को खौफ के साये में ला दिया है। इसका मुख्य कारण इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वो बयान है जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में वो हमास पर राजनीतिक और सैन्य दबाव बढ़ाएंगे क्योंकि इजरायल के बंधकों को वापस लाने और जीत हासिल करने का यही एक तरीका है। उन्होंने कहा कि इजरायल जल्द ही हमास पर और ज्यादा दर्दनाक वार करेगा।

गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले शनिवार को ही अमेरिका ने युद्ध प्रभावित देशों के लिए 26 बिलियन डॉलर की सहायता पैकेज देने का ऐलान किया था। जिसमें गाजा के लिए लगभग 9 बिलियन डॉलर की मानवीय सहायता शामिल है। जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि गाज़ा अकाल के कगार पर है। अमेरिकी सीनेट आने वाले मंगलवार को जल्द ही ये सहायता पैकेज पारित कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका