न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भेल की डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या मामले में IRS अधिकारी गिरफ्तार, तीन साल से लिव इन में रह रहे थे

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी IRS अधिकारी सौरभ मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 3:29:39

भेल की डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या मामले में IRS अधिकारी गिरफ्तार, तीन साल से लिव इन में रह रहे थे

नोएडा। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी IRS अधिकारी सौरभ मीणा को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में शनिवार को आरोपी के फ्लैट में डिप्टी मैनेजर (एचआर) शिल्पा गौतम (37) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। पिता ने सौरभ पर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह मामला सेक्टर 39 थाना इलाके के सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी का है। पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि लोटस ब्लू वर्ड सोसायटी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी अधिकारी सौरभ मीणा भी फ्लैट में मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर मृतका के परिजन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

मृतक महिला के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि सौरभ और शिल्पा गौतम पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे। मृतका सौरभ से शादी के लिए कहती थी जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और आरोपी सौरभ उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मृतका का परिजनों के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोप के आधार पर सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शिल्पा और सौरभ के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

आरोपी सौरभ आईआरएस अधिकारी है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है जबकि मृतका सरकारी कंपनी BHEL में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि दोनों डेटिंग एप के माध्यम से एक दूसरे के करीब आए थे, पिछले तीन से साल से दोनों रिलेशनशिप में थे और एक साथ लिव इन में रह रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल