Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : UAE में शोएब अख्तर से मिले शाहिद, देखें वीडियो, अक्षय की ‘भूत बंगला’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

फिल्म स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन पैक्ड फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही ‘देवा’ के निर्माताओं ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 8:42:48

2 News : UAE में शोएब अख्तर से मिले शाहिद, देखें वीडियो, अक्षय की ‘भूत बंगला’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

फिल्म स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन पैक्ड फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही ‘देवा’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘भसड़ मचा’ रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस जोशीले, हाई-एनर्जी गाने में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े हैं। वे अपने सिजलिंग डांस मूव्स और इलेक्ट्रिक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से स्क्रीन पर छा गए। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज़ किया गया यह गाना जल्द ही चर्चा का विषय बन गया।

’देवा’ 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस बीच, रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रही तीसरी टी20 इंटरनेशनल लीग के उद्घाटन समारोह में शाहिद से मुलाकात की। दोनों के साथ पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी थे। अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे शाहिद से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद ने पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहनी थी। शाहिद से बातचीत करते हुए शोएब मुस्कुराते नजर आए।

शाहिद ने हरभजन के कंधे पर थपथपाकर उनकी मौजूदगी को भी स्वीकार किया। वीडियो के लास्ट में बातचीत खत्म होने पर शाहिद ने अख्तर को अलविदा कहने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए इसे ‘प्यारा’ संयोग बताया। उन्होंने लिखा, “ilt20 में शाहिद कपूर से मिलकर बहुत अच्छा लगा।” बता दें शाहिद ने ‘देवा’ की मुख्य कास्ट के साथ समारोह में प्रस्तुति दी। उन्होंने पूरे स्वैग के साथ मंच पर एंट्री की और ‘मर्जी चा मालिक’ और ‘आला रे आला देवा आला’ गाने गाए। शाहिद और पूजा ने मिलकर ‘भसड़ मचा’ के गाने का वायरल हुक स्टेप किया।

अक्षय और परेश जयपुर में कर रहे हैं ‘भूत बंगला’ की शूटिंग, तब्बू भी बनीं हिस्सा

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चाएं होती रहती हैं। वे कभी खाली नहीं बैठते और इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। पिछले साल अक्षय की 4 फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ आई थी। इन दिनों अक्षय उनकी हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूत बंगला’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू हो चुकी है।

अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में अक्षय के साथ एक्ट्रेस तब्बू भी होंगी। आज रविवार (12 जनवरी) को अक्षय ने इस बारे में सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को जानकारी दी। उन्होंने परेश रावल के साथ जयपुर से एक फोटो डालकर यह कंफर्म किया है। तब्बू ने भी इस खबर पर हिंट देते हुए कैप्शन में लिखा, “हम यहां बंद हैं।”

बता दें अक्षय और तब्बू साल 1996 में आई 'तू चोर मैं सिपाही', साल 2000 की हेरा फेरी और साल 2006 की ‘फिर हेरा फेरी’ में साथ नजर आ चुके हैं। तब्बू पिछले साल अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ और करीना कपूर खान व कृति सेनन के साथ ‘क्रू’ में नजर आई थीं। उल्लेखनीय है कि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पिछली बार साल 2010 में ‘खट्टा मीठा’ फिल्म में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका