न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इराक के PM आवास पर ड्रोन अटैक, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी, सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के बगदाद स्थित घर पर रविवार तड़के ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 9:59:51

इराक के PM आवास पर ड्रोन अटैक, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी, सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के बगदाद स्थित घर पर रविवार तड़के ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। इराकी सेना ने बताया कि आज सुबह बगदाद स्थित पीएम आवास को निशाना बनाकर विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन से हमला हुआ। यह PM कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस अटैक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल हो गए। कदीमी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कहा गया है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और कहा कि शांति और धैर्य बरकरार रखें। उन्होंने बताया कि बगदाद स्थित उनके आवास पर विस्फोटकों से भरे ड्रोन से हमला हुआ लेकिन वे सुरक्षित वहां से निकल गए।

world,middle east,rocket attack,iraq prime minister,security sources,mustafa al kadhimi,world news

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली हे। पूर्व इंटेलीजेंस चीफ अल-कादिमी ने पिछले साल मई माह में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कदीमी के घर पर कम से कम एक हमला हुआ। पीएम रेजिडेंस के बाहर सुरक्षा में तैनात 6 मेंबर्स घायल हुए हैं। ग्रीन जोन में स्थित पश्चिमी राजनयिकों ने कहा कि उन्होंने धमाके और गोलियों की आवाज सुनी।

पिछले माह ही इराक के सुरक्षा बलों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के मारे जा चुके सरगना अबू बकर अल-बगदादी के करीबी सहायक सामी जसीम को पकड़ने में सफलता मिली। सामी आइएस का उप सरगना होने के साथ ही वित्त मामलों को भी देखता था। इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कादिमी ने ट्वीट के जरिये ही आइएस आतंकी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मुस्तफा ने कहा, 'हमारे इराकी सुरक्षा बलों का ध्यान चुनाव कराने पर केंद्रित था, उनके गुप्तचरों ने सामी को दबोचने के लिए जटिल अभियान चलाया।' उन्होंने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती