न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान के बंदरगाह में भीषण धमाका, 4 की मौत, 560 से ज्यादा लोग जख्मी

अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान के एक बंदरगाह पर भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। इस हादसे में 500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, और कुछ लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 6:40:35

ईरान के बंदरगाह में भीषण धमाका, 4 की मौत, 560 से ज्यादा लोग जख्मी

अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान के एक बंदरगाह पर भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। इस हादसे में 560 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, और कुछ लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को ईरान के बंदर अब्बास शहर के शाहिद राजाई बंदरगाह पर यह विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद आग पर काबू पाने के लिए बंदरगाह की गतिविधियों को तुरंत रोक दिया गया। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि धमाके के समय बंदरगाह पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

स्थानीय अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शाहिद राजाई पोर्ट के पास समुद्र तट पर रखे कई कंटेनरों में विस्फोट होने के कारण हुआ। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा इलाका धुएं के गुब्बार में लिपटा हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु वार्ता: यह विस्फोट उस समय हुआ है जब ईरान ओमान में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर चर्चा कर रहा है। इस बातचीत का नेतृत्व अमेरिका के विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य एक नए परमाणु समझौते पर पहुंचना है, जिसका मकसद ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है। इसके बदले अमेरिका ईरान पर लगाए गए कठोर प्रतिबंधों को हटा सकता है।

ईरान का दृष्टिकोण: इस पर टिप्पणी करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने इस सप्ताह कहा था कि अगर अमेरिका की एकमात्र मांग ईरान के पास परमाणु हथियार न होने की है, तो यह मांग पूरी की जा सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अव्यावहारिक या तर्कहीन मांगें करता है, तो ईरान इसका जवाब देगा। यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय परमाणु समझौते को खत्म किए जाने के बाद हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी