न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : बिजली विभाग की लापरवाही बच्ची पर पड़ी भारी, करंट से झुलसने पर काटना पड़ा एक हाथ

बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही एक बच्ची पर भारी पड़ गई और करंट से झुलसने के बाद उसका हाथ काटना पड़ा। बच्ची अक्षिता का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 1:15:33

कोटा : बिजली विभाग की लापरवाही बच्ची पर पड़ी भारी, करंट से झुलसने पर काटना पड़ा एक हाथ

शहर में बीते दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही एक बच्ची पर भारी पड़ गई और करंट से झुलसने के बाद उसका हाथ काटना पड़ा। बच्ची अक्षिता का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता मुकेश नागर का आरोप है कि उनके घर के सामने डाले गए बिजली के तार प्लास्टिक कोटेड नहीं है। बिजली की हाइटेंशन लाइन घर से सटी है। इसी वजह से अक्षिता चपेट में आ गई। अक्षिता के चाचा जीतू ने बताया कि जिस दिन लाइन डाली थी, उस दिन बिजली विभाग के अधिकारियों को तार छत से सटे होने के कारण उस पर प्लास्टिक के पाइप लगाने के लिए कहा था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने 5 बार फोन भी किया। 29 जून को ये हादसा हो गया।

खाद्य निगम में कार्यरत मुकेश नागर ने बताया कि बिजली विभाग ने घर के सामने से बिजली की लाइन डाल दी, जो बिजली के तार डाले वे प्लास्टिक कोटेड नहीं हैं। खुले तार घर से सटे हैं। 29 जून को नए निर्मित मकान को देखने मुकेश और पत्नी के साथ बेटी अक्षिता भी गई थी। अक्षिता छत पर जाकर खेलने लगी। इस दौरान तेज हवा से हाईटेंशन लाइन छत की रेलिंग से टकराई और अक्षिता चपेट में आ गई। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अक्षिता का एक हाथ अलग कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि लाइन डालते समय आपत्ति जताई थी। कनिष्ठ अभियंता को भी फोन पर अवगत कराया था, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। उन्होंने स्थानीय लाइनमैन पर अवैध कनेक्शन देने के लिए विद्युत पोल से तार नीचे उतारने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उद्योग नगर थाना पुलिस को भी शिकायत दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल