न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22% तक क्रैश हुए इंडसइंड बैंक के शेयर, बैंक ने स्वीकारी पोर्टफोलियो में खामियों की बात, ब्रोकरेज फर्मों ने घटाए दाम

देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 11 मार्च को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 22% तक क्रैश होकर 696.65 रुपये पर आ गए। इंडसइंड बैंक के शेयर ने बीएसई पर 720.50 रुपये प्रति शेयर के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 11:25:42

22% तक क्रैश हुए इंडसइंड बैंक के शेयर, बैंक ने स्वीकारी पोर्टफोलियो में खामियों की बात, ब्रोकरेज फर्मों ने घटाए दाम

मुंबई। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 11 मार्च को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 22% तक क्रैश होकर 696.65 रुपये पर आ गए। इंडसइंड बैंक के शेयर ने बीएसई पर 720.50 रुपये प्रति शेयर के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ।

यह इसका पिछले एक साल का नया निचला स्तर है। यह गिरावट तब आई जब बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में खामियों की बात स्वीकारी, जिसके चलते इसके मुनाफे पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये का असर पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है। यह जानकारी सामने के बाद आई कई ब्रोकरेज फर्मों और एनालिस्ट्स ने शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस घटा दिए, जिससे निवेशकों का भरोसा और कमजोर हुआ है।

इंडसइंड बैंक ने सोमवार देर शाम शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके डेरिवेटिव पोर्टफोलियो की आंतरिक समीक्षा के दौरान 'अदर एसेट और अदर लाएबिलिटी खातों' के बैलेंस में कुछ गड़बड़ियां पाई हैं। बैंक ने बताया कि दिसंबर 2024 के आंकड़ों के आधार पर, इसका बैंक के कुल नेटवर्थ पर करीब 2.35 फीसदी का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इस खबर के बाद शेयरों में गिरावट देखी गई. रिव्यू से पता चला है कि दिसंबर 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 फीसदी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अनुमान है, जो 1,530 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान के बराबर है। दिसंबर 2024 के अंत में बैंक की कुल संपत्ति 65,102 करोड़ रुपये थी।

शेयरों में क्यों आई गिरावट?

देश के पांचवें सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक ने कहा कि उसे अपने डेरिवेटिव ट्रेडों में विसंगतियों के कारण दिसंबर 2024 तक अपने नेटवर्थ में 2.35 फीसदी की गिरावट की उम्मीद है, जो अप्रैल 2024 से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लागू नियमों के अनुरूप नहीं थे।

बैंक की इंटरनल रिव्यू में दिसंबर 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 फीसदी प्रतिकूल प्रभाव का अनुमान लगाया है। इंडसइंड बैंक ने 10 मार्च को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि बैंक ने समानांतर रूप से आंतरिक निष्कर्षों की स्वतंत्र समीक्षा और सत्यापन के लिए एक प्रतिष्ठित बाहरी एजेंसी भी नियुक्त की है। बाहरी एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है और उसके आधार पर बैंक अपने वित्तीय विवरणों में किसी भी परिणामी प्रभाव पर उचित रूप से विचार करेगा। बैंक की लाभप्रदता और पूंजी पर्याप्तता इस एकमुश्त प्रभाव को अवशोषित करने के लिए स्वस्थ बनी हुई है।

ये व्यापार 1 अप्रैल 2024 से पहले 5-7 वर्ष की अवधि से संबंधित हैं। इस नुकसान की भरपाई आय विवरण के माध्यम से करनी होगी। गैर-ब्याज आय (एनआईआई) के माध्यम से, और यह वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ