न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया में बच्‍चों पर काल बनकर टूटा कोरोना, एक सप्ताह 100 मासूमों की हुई मौत; अब तक 800 की गई जान

इंडोनेशिया में फिलहाल कोरोना अपनी चरम सीमा पर है। यहां कोरोना अब बच्चों पर अपना कहर बरपा रहा है। यहां शुक्रवार को लगभग 50,000 नए केस आए और 1,566 मरीजों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 3:57:46

इंडोनेशिया में बच्‍चों पर काल बनकर टूटा कोरोना, एक सप्ताह 100 मासूमों की हुई मौत; अब तक 800 की गई जान

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों ने एक बार फिर चेताते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिलेगा। ये बात इंडोनेशिया में सच साबित भी हो रही है क्योंकि वहां कोरोना से सैकड़ों बच्चों की मौत हो रही है। मरने वाले कई बच्चों की उम्र 5 साल से भी कम थी। यहां केवल एक सप्ताह के अंदर ही 100 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई। इंडोनेशिया में फिलहाल कोरोना अपनी चरम सीमा पर है। यहां कोरोना अब बच्चों पर अपना कहर बरपा रहा है। यहां शुक्रवार को लगभग 50,000 नए केस आए और 1,566 मरीजों की मौत हो गई है।

इंडोनेशिया में बाल रोग विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर देश के कुल मामलों में 12.5% मामले बच्चों के हैं। पिछले महीने के मुकाबले ये ज्यादा है। अकेले 12 जुलाई के सप्ताह के दौरान कोरोना से 150 से अधिक बच्चों की मौत हो गई, इनमें से लगभग आधे बच्चे 5 साल से कम उम्र के थे। कुल मिलाकर, इंडोनेशिया में 3 लाख से अधिक मामले और 83,000 मौतें हुई हैं। कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अब तक इंडोनेशिया में 18 साल से कम के 800 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन इनमें से ज्यादातर मौतें पिछले महीने हुई हैं। यहां अस्पताल अपनी क्षमता से ज्यादा भरे पड़े हैं। कोरोना से जूझ रहे बच्चों के लिए अलग अस्पताल स्थापित किए हैं। लगभग दो तिहाई कोरोना संक्रमित लोग अगर पर क्वारंटाइन में हैं जिससे बच्चों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़कर 19.4 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 41.5 लाख लोगों की जाने गई। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 31,371,901 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,688,663), फ्रांस (6,056,388), रूस (6,049,215), यूके (5,723,393), तुर्की (5,601,608), अर्जेंटीना (4,846,615), कोलंबिया (4,727,846), इटली (4,317,415), स्पेन (4,280,429), जर्मनी (3,763,018), ईरान (3,691,432) और इंडोनेशिया (3,166,505) हैं।

कोरोना से हुई मौतों के मामले में भारत तीसरे स्‍थान पर

कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 549,924 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (420,551), मेक्सिको (238,316), पेरू (195,243), रूस (151,352), यूके (129,446), इटली (127,949), कोलंबिया (118,868), फ्रांस (111,806) और अर्जेंटीना (103,721) 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती