न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदिरा गांधी VS PM मोदी: देशहित में किसने लिए सबसे सशक्त फैसले? Operation Sindoor के बाद सामने आया हैरान कर देने वाला सर्वे

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, एक चौंकाने वाले सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की देशहित में लिए गए सशक्त फैसलों की तुलना की गई — जानिए जनता की राय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 6:49:36

इंदिरा गांधी VS PM मोदी: देशहित में किसने लिए सबसे सशक्त फैसले? Operation Sindoor के बाद सामने आया हैरान कर देने वाला सर्वे

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को एक मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद, देशभर में एक नई बहस शुरू हो गई है—क्या पीएम मोदी इंदिरा गांधी जैसे कड़े फैसले लेने वाले पूर्व नेताओं के समकक्ष या उनसे भी अधिक सक्षम हैं? इसी संदर्भ में आईएएनएस मैटराइज ने एक विस्तृत सर्वे किया है, जिसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।

लोगों ने किसे बताया सबसे सशक्त नेता?

आईएएनएस मैटराइज के सर्वे में यह सवाल उठाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में से कौन अधिक निर्णायक और सशक्त नेता हैं? इस सवाल के जवाब में 42% लोगों ने नरेंद्र मोदी को देशहित में अधिक सशक्त फैसले लेने वाला नेता माना। वहीं 29% लोगों ने इंदिरा गांधी को इस श्रेणी में आगे बताया।

इसके अलावा, 17% उत्तरदाताओं का मानना था कि दोनों ही नेता अपने-अपने समय में समान रूप से सक्षम रहे हैं। वहीं 5% लोगों ने कहा कि दोनों ही इस मामले में प्रभावशाली नहीं रहे, और 7% लोग इस सवाल पर स्पष्ट राय नहीं दे सके।

पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद लोगों की राय

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की। इस मिशन के अंतर्गत भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर दिया गया और दुश्मन के कई ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

इस पृष्ठभूमि में, आईएएनएस मैटराइज ने एक अन्य सवाल पूछा—क्या पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देश के भीतर जाकर हमला करना भारत की सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है?

इसके जवाब में, 72% लोगों ने इसे सदी की सबसे बड़ी रणनीतिक और सैन्य उपलब्धि करार दिया। 9% लोगों ने इसे आंशिक रूप से उल्लेखनीय माना, जबकि 12% ने इससे असहमति जताई और इसे बड़ी उपलब्धि मानने से इनकार किया। वहीं, 7% लोगों ने इस सवाल पर कोई स्पष्ट राय नहीं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं