Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतियों के लिए कनाडा जाना बन रहा बड़ी आफत, लाखों में पड़ रही आरटीपीसीआर जांच

भारत से कनाडा जाने के लिए पहले उसने भारत से दुबई जाने वाली उड़ान पकड़ी। वहां से बार्सिलोना जाने वाले विमान में सवार होने के लिए नौ घंटे तक इंतजार किया। बार्सिलोना से मेक्सिको पहुंची और आरटीपीसीआर जांच के लिए उसे वहां दो दिन ठहरना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 7:57:24

भारतियों के लिए कनाडा जाना बन रहा बड़ी आफत, लाखों में पड़ रही आरटीपीसीआर जांच

कोरोना का कहर जारी है जिसमें कई भारत से कई देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ हैं। कनाडा ने भी कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारत से आने वाली सीधी उड़ानों पर पाबंदी लगा रखी है। इसके चलते भारतियों को कनाडा जाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। आज इस कड़ी में हम 19 वर्षीय लेरिना कुमार की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने भारत से कनाडा जाने के लिए पहले उसने भारत से दुबई जाने वाली उड़ान पकड़ी। वहां से बार्सिलोना जाने वाले विमान में सवार होने के लिए नौ घंटे तक इंतजार किया। बार्सिलोना से मेक्सिको पहुंची और आरटीपीसीआर जांच के लिए उसे वहां दो दिन ठहरना पड़ा। इसके बाद जाकर वह कनाडा के वेंकुवर पहुंची। लेरिना कुमार को अपने इस सफर पर 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करने पड़े जबकि सामान्य हालात में यह खर्चा 1।50 लाख से भी कम होता। वह यहां पर एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं।
चार देशों की यात्रा उसके पर्यटन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। यह उसके लिए मजबूरी थी क्योंकि कनाडा, भारत में हुई आरटीपीसीआर जांच को स्वीकार नहीं कर रहा है। ऐसे में कनाडा जाने वाले भारतीयों खासकर वहां के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों को तीसरे देश से आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, यह तीसरा देश कनाडा की स्वीकृत सूची में भी शामिल होना जरूरी है। छात्र और अभिभावक लगातार मांग कर रहे हैं कि भारत को अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किए जाने का मसला कनाडा के साथ उठाना चाहिए। इन लोगों का कहना है कि मौजूदा प्रक्रिया न केवल बहुत असुविधाजनक है बल्कि काफी महंगी भी पड़ रही है। उनकी मां लवली कुमार ने कहा कि उनकी योजना बेटी के साथ वहां जाकर उसके रहने की व्यवस्था करने की थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह संभव नहीं हो सका। उनकी बेटी को न केवल अकेले पहली बार, वह भी चार देशों की यात्रा करनी पड़ी। लेरिना कनाडा में एमिली कैर यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन में दूसरे वर्ष की स्नातक की छात्रा हैं। उन्होंने पिछले साल दाखिला लिया था लेकिन अभी वह महामारी के कारण केवल ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका