न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका द्वारा वीजा रद्द किए जाने के बाद भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने स्वदेश वापसी की, जानिए क्यों?

ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 1:47:20

अमेरिका द्वारा वीजा रद्द किए जाने के बाद भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने स्वदेश वापसी की, जानिए क्यों?

न्यूयॉर्क । संयुक्त राज्य अमेरिका में अप्रवासियों पर ट्रम्प प्रशासन की सख्ती के बीच, भारतीय नागरिक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने कथित तौर पर "हिंसा और आतंकवाद की वकालत" करने के कारण अपना वीज़ा रद्द होने के बाद स्वेच्छा से संयुक्त राज्य अमेरिका छोड़ दिया।

स्व-निर्वासन के बारे में विवरण प्रदान करते हुए, अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक बयान में कहा कि कोलंबिया विश्वविद्यालय में शहरी नियोजन की छात्रा श्रीनिवासन ने सीबीपी होम ऐप का उपयोग करके स्व-निर्वासन किया।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कहा कि रंजनी श्रीनिवासन आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन करने वाली गतिविधियों में शामिल थीं और 11 मार्च को अपने स्टूडेंट वीजा के रद्द होने के बाद अमेरिका से स्व-निर्वासित (सेल्फ डिपोर्ट) होकर लौट गईं।

बता दें कि रंजनी श्रीनिवासन कोलंबिया विश्वविद्यालय की पीएचडी की छात्रा थीं और अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थन में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुई थीं। इन प्रदर्शनों के दौरान विश्वविद्यालय की एक इमारत पर कब्जा कर लिया गया था, जिसके बाद दर्जनों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

नोएम ने कहा कि अमेरिका में अध्ययन करना “एक विशेषाधिकार” है, लेकिन जब आप हिंसा और आतंकवाद का समर्थन करते हैं, तो यह विशेषाधिकार छीन लिया जाना चाहिए, और आपको इस देश में नहीं होना चाहिए।

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि उन्हें श्रीनिवासन का एक वीडियो मिला, जिसमें वह कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) एजेंसी के ऐप का उपयोग करके ‘स्वयं-निर्वासन’ कर रही हैं।

आपको बता दें कि सेल्फ डिपोर्ट (स्व-निर्वासन) अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने से पहले स्वयं देश छोड़ देना होता है। यह उस स्थिति से बचने का तरीका है, जिसमें उसे अमेरिकी सैन्य विमान में बिठाकर देश भेजा जा सकता था, जैसा अभी हाल ही में देखा गया था।

श्रीनिवासन कोलंबिया विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग और प्रिजर्वेशन में शोध कर रही थीं। विश्वविद्यालय के अनुसार, उन्होंने ग्रेजुएशन अहमदाबाद से किया है और हार्वर्ड से मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

पिछले हफ्ते कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कई छात्रों को निर्वासित (डिपोर्ट) किया गया, जो पिछले साल प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कई छात्र गिरफ्तार भी हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी