न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मिले हथियार

25 दिसंबर 2023 को पुलवामा के पंजू और गमीराज में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त घेरा और खोज अभियान (सीएएसओ) शुरू किया गया था। तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है और उनके पास दो पिस्तौलें और अन्य युद्ध जैसे भंडार मिले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 12:26:35

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मिले हथियार

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों हुए पुंछ आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलवामा में तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस और सेना संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ज्ञातव्य है कि आतंकवादियों ने 21 दिसंबर को पुंछ में सेना के दो वाहनों को निशाना बनाया था। इस हमले में 4 जवान शहीद और तीन अन्य घायल हुए थे। इतना ही नहीं आतंकी जवानों के हथियार भी लूट ले गए थे।

हथियारों का जखीरा बरामद

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पुलवामा के पांजू और गमीराज में संयुक्त घेरा डालकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनके पास से 02×पिस्तौल और युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए।

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान

भारतीय सेना चिनार कोर ने मंगलवार को बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, 25 दिसंबर 2023 को पुलवामा के पंजू और गमीराज में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त घेरा और खोज अभियान (सीएएसओ) शुरू किया गया था। तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है और उनके पास दो पिस्तौलें और अन्य युद्ध जैसे भंडार मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त पूछताछ जारी है।

5 दिन में 3 घटनाओं से दहलाई घाटी

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पार से मौत का सामान भेज रहा है। बीते कुछ दिनों में पाक ने राजौरी से लेकर बारामूला तक घाटी में दहशत फैला रखी है। पाकिस्तान में पांच दिनों में 3 नापाक साजिश का अंजाम दिया। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास तेजी से हो रहा है। घाटी में अमन पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?