न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो : PM मोदी ने किया उद्घाटन, दिया 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने मोबिलिटी से जुड़े एक कार्यक्रम में 7सी के विजन की चर्चा की थी। हमारे मोबिलिटी सॉल्यूशंस ऐसे हों, जो कॉमन हों, कनेक्टेड हों, कन्वीनिएंट हों, कंजेशन फ्री हों, चार्ज्ड हों, क्लीन हों और कटिंग एज हों। ग्रीन मोबिलिटी पर हमारा फोकस इसी विजन का हिस्सा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 5:09:48

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो : PM मोदी ने किया उद्घाटन, दिया 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन दिया। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने मोबिलिटी से जुड़े एक कार्यक्रम में 7सी के विजन की चर्चा की थी। हमारे मोबिलिटी सॉल्यूशंस ऐसे हों, जो कॉमन हों, कनेक्टेड हों, कन्वीनिएंट हों, कंजेशन फ्री हों, चार्ज्ड हों, क्लीन हों और कटिंग एज हों। ग्रीन मोबिलिटी पर हमारा फोकस इसी विजन का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम एक ऐसे मोबिलिटी सिस्टम के निर्माण में जुटे हैं, जो इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों को सपोर्ट करे। एक ऐसा सिस्टम हो जो फॉसिल फ्यूल के हमारे इंपोर्ट बिल को कम करे। आज ग्रीन टेक्नोलॉजी, ईवी, हाइड्रोजन फ्यूल, बायो फ्यूल टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट पर हमारा काफी फोकस है। 'नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन' और 'ग्रीन हाइड्रोजन मिशन' जैसे अभियान इसी विजन के साथ शुरू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर भारत में बहुत तेज ग्रोथ देखी जा रही है। बीते दशक में भारत में ईवी की बिक्री में 640 गुना की बढ़ोतरी हुई है। दस साल पहले जहां एक साल में सिर्फ 2,600 के आस-पास ईवी बिके थे, वर्ष 2024 में 16,80,000 से ज्यादा ईवी बिके हैं यानी दस साल पहले जितने इलेक्ट्रिक व्हीकल पूरे साल में बिकते थे और उससे भी दोगुने ईवी एक दिन में बिक रहे हैं। अनुमान है कि इस दशक के अंत तक भारत में ईवी की संख्या आठ गुना तक बढ़ सकती है। ये दिखाता है कि इस सेगमेंट में आपके लिए कितनी ज्यादा संभावनाएं बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी इकोनॉमी है। पैसेंजर व्हीकल मार्केट के रूप में देखें तो हम दुनिया में नंबर तीन पर हैं। आप कल्पना कीजिए कि जब भारत दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होगा, तब हमारा ऑटो मार्केट कहां होगा। 'विकसित भारत' की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर के भी अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन के कई गुना विस्तार की यात्रा होने वाली है।

भारत में मोबिलिटी के फ्यूचर को ड्राइव करने वाले कई फैक्टर्स हैं, जैसे भारत की सबसे बड़ी युवा आबादी, मिडिल क्लास का लगातार बढ़ता दायरा, तेजी से होता शहरीकरण, भारत में बन रहा आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, 'मेक इन इंडिया' से एफॉर्डेबल व्हीकल, ये सारे फैक्टर्स भारत में ऑटो सेक्टर के ग्रोथ को पुश करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में ऑटो इंडस्ट्री की विकास की संभावनाओं में 'मेक इन इंडिया' की मजबूती का भी बड़ा रोल है। 'मेक इन इंडिया' अभियान को पीएलआई स्कीम से गति मिली है। इस स्कीम ने सवा दो लाख करोड़ से अधिक की सेल में मदद की है। इस स्कीम से ही इस सेक्टर में डेढ़ लाख से ज्यादा डायरेक्ट जॉब क्रिएट हुए हैं।

आप अपने सेक्टर में तो जॉब क्रिएट करते ही हैं, इसका दूसरे सेक्टर्स में भी मल्टीप्लायर इफेक्ट होता है। बड़ी संख्या में ऑटो पार्ट्स हमारे एमएसएमई सेक्टर बनाते हैं, जो ऑटो सेक्टर को बढ़ाते हैं, तो एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, टूर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी नई जॉब अपने आप बढ़ने लग जाती है। भारत सरकार ऑटो सेक्टर को हर लेवल पर सपोर्ट दे रही है।

बीते एक दशक में, इस इंडस्ट्री में, एफडीआई, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ग्लोबल पार्टनरशिप के नए रास्ते बनाए गए हैं। पिछले चार सालों में इस सेक्टर में 36 बिलियन डॉलर से ज्यादा का एफडीआई आया है। आने वाले सालों में ये कई गुना और बढ़ने वाला है। हमारा प्रयास है कि भारत में ऑटो मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम डेवलप हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका