न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो भारत सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार: केंद्र सरकार

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 60,739 संक्रमितों की पहचान हुई, 97,779 मरीज ठीक हो गए, जबकि 1,645 ने जान गंवा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 11:05:23

अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो भारत सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार: केंद्र सरकार

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 60,739 संक्रमितों की पहचान हुई, 97,779 मरीज ठीक हो गए, जबकि 1,645 ने जान गंवा दी। देश में भले ही कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होना शुरू हो गया है लेकिन इस बीच तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। इसे लेकर अभी से सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। एम्स के प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कहा कि भारत में अगले 6-8 हफ्तों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।

एनडीटीवी से बातचीत में रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'अब जब हमने अनलॉकिंग शुरू कर दी है, तो फिर से कोविड संबंधी व्यवहार की कमी देखी जा रही है। ऐसा नहीं लग रहा कि हमने पहली और दूसरी लहर के बीच क्या हुआ, इससे कुछ सीखा है। फिर से भीड़ जुटना शुरू हो गई है... लोग एक साथ मिल रहे हैं। लेकिन ऐसा अगले 6 से 8 हफ्तों में हो सकता है... या शायद इसमें थोड़ा और समय भी लग सकता है।' उन्होंने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसे कोविड संबंधी व्यवहार को निभा रहे हैं और भीड़ से बच रहे हैं।'

हम पूरी तरह से तैयार

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि अगर भारत में कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत का चिकित्सा ढांचा पूरी तरह से सुसज्जित है और संभावित कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर चिकित्सा का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से सुसज्जित है, भले ही कोरोना की तीसरी लहर आए या नहीं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करना चाहिए।

अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका

गौरतलब है कि कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स ने संभावना जताई है कि भारत में अक्टूबर तक महामारी की तीसरी लहर आ सकती है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से कराए गए सर्वे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ये भी कहा है कि भारत तीसरी लहर का मुकाबला दूसरी लहर से बेहतर तरीके से करेगा।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से कराए गए सर्वे में 40 हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट, डॉक्टर, साइंटिस्ट, वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों को इस सर्वे में शामिल किया गया था।

3-17 जून के बीच कराए गए इस सर्वे में जिन विशेषज्ञों ने माना कि तीसरी लहर आएगी, 85% या 24 में से 21 ने कहा कि तीसरी लहर अक्टूबर तक आएगी। तीन अन्य ने इसके अगस्त में आने की भविष्यवाणी की तो 12 ने सितंबर में शुरुआत की बात कही है। अन्य ने कहा कि तीसरी लहर नवंबर से फरवरी के बीच आ सकती है।

महाराष्ट्र में समय से पहले तीसरी लहर की आशंका

हाल ही में आई एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था महाराष्ट्र में अनुमानित समय से पहले तीसरी लहर आ सकती है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ से गठित की गई एक्सपर्ट्स कमेटी ने दी थी।

एक्सपर्ट्स ने कहा था कि राज्य के कई हिस्सों में ढील मिलने के बाद भीड़ देखी गई है। ऐसे में मामलों की संख्या 'जल्दी' बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी थी कि तीसरी लहर के चरम पर राज्य में आठ लाख एक्टिव केस हो सकते हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 60,739
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 97,779
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,645
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.98 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.86 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.85 लाख
- इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा: 7.54 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर