Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना के Delta+ Variant ने बढ़ाई चिंता, अब तक मिले 25 मरीज

एक ओर जहां देश में कोरोना से रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 9:22:19

भारत में कोरोना के Delta+ Variant ने बढ़ाई चिंता, अब तक मिले 25 मरीज

एक ओर जहां देश में कोरोना से रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बता दे, देश में संक्रमण की दूसरी लहर के पीछे कोरोना का डेल्टा वैरिएंट ही जिम्मेदार है अब इस वैरिएंट ने अपना रूप बदल लिया है और इस बदले हुए रूप को डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta+ Variant) नाम दिया गया है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 जलगांव से, 7 मुंबई से और 1-1 सिंधुदुर्ग, ठाणे और पालगढ़ जिलों के हैं।

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जीनोम सिक्वेंसिंग का फैसला किया है और हर जिले से 100 नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। CSIR और IGIB सैंपलिंग के नेतृत्व में सैंपलिंग हो रहा है।

उन्होंने कहा, '15 मई से अब तक 7,500 नमूने लिए गए हैं जिनमें डेल्टा प्लस के करीब 21 मामले पाए गए हैं।'

एक्सपर्ट चेता रहे हैं कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो अगले दो-तीन हफ्तों में महाराष्ट्र में तीसरी लहर आ सकती है। डेल्टा प्लस वैरिएंट पर सवार तीसरी लहर में एक्टिव केसलोड आठ लाख तक पहुंच सकता है और इन मरीजों में 10% बच्चे होंगे।
केरल में मिले तीन मरीज

उधर केरल (Kerala) के दो जिलों- पलक्कड़ और पथनमथिट्टा से एकत्र किए गए नमूनों में सार्स-सीओवी-2 डेल्टा-प्लस स्वरूप के कम से कम 3 मामले पाए गए हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। पथनमथिट्टा के जिलाधिकारी डॉ नरसिम्हुगरी टी एल रेड्डी ने कहा कि जिले के काडापरा पंचायत का एक 4 वर्षीय लड़का वायरस के नए डेल्टा-प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि नए वैरिएंट का पता लड़के के नमूनों के CSIR-IGIB में किए गए जीनोम सिक्वेंसिंग से चला। प्रशासन ने इसके प्रसार को रोकने के लिए दो जिलों के प्रभावित क्षेत्रों में कड़े कदम उठाए हैं।

पिछले हफ्ते, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ वीके पॉल ने कहा था कि नए खोजे गए डेल्टा प्लस वैरिएंट को अभी तक चिंताजनक वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। Delta+ Variant का पहल मरीज MP में मिला था

भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल की एक 65 वर्षीय महिला में दर्ज किया गया था। महिला होम आइसोलेशन में ही कोविड -19 से ठीक हो गई थी और उन्हें टीके की दो खुराक भी दी गई थी। उनके सैंपल्स 23 मई को लिए गए थे और 16 जून को नेशनल सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में कहा गया था कि वह डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित थीं।

हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के शिवपुरी जिले में चार लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चारों को टीका लगाया जा चुका था और संक्रमण के बाद उनकी मौत हो गई।

डेल्टा-प्लस वैरिएंट क्या है?


भारत में मिले कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन B.1.617.2 को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेल्टा (Delta) नाम दिया है। B.1.617.2 में एक और म्यूटेशन K417N हुआ है, जो इससे पहले कोरोना वायरस के बीटा और गामा वैरिएंट्स में भी मिला था। नए म्यूटेशन के बाद बने वैरिएंट को डेल्टा+ वैरिएंट (Delta+ Variant) या AY.1 या B.1.617.2.1 कहा जा रहा है।

K417N म्यूटेशन वाले यह वैरिएंट्स ओरिजिनल वायरस से अधिक इंफेक्शियस हैं। यह वैरिएंट वैक्सीन व दवाओं के असर को कमजोर कर सकते हैं।

दरअसल, B.1.617 लाइनेज से ही डेल्टा वैरिएंट (B.1.617.2) निकला है। इसी लाइनेज के दो और वैरिएंट्स हैं- B.1.617.1 और B.1.617.3, जिनमें B.1.617.1 को WHO ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) की लिस्ट में रखा है और कप्पा नाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका