Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Cases India: लगातार 11वें दिन एक लाख से कम आए कोरोना केस, 24 घंटे में 1587 की मौत; मौतों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 मरीजों की जान चली गई है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 61 दिनों में सबसे कम रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 9:49:55

Corona Cases India: लगातार 11वें दिन एक लाख से कम आए कोरोना केस, 24 घंटे में 1587 की मौत; मौतों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

देश में कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। लगातार 11वें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम और लगातार चौथे दिन 70 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 मरीजों की जान चली गई है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 61 दिनों में सबसे कम रही। इससे पहले 17 अप्रैल को 1,498 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। बीते दिन 88,977 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे।

बीते दिन 32.59 लाख टीके लगे


17 जून तक देशभर में 26 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 32 लाख 59 हजार टीके लगाए गए।

38.71 करोड़ कोरोना टेस्ट, 96% रिकवरी रेट


अबतक करीब 38 करोड़ 71 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4% से ज्यादा है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29% है जबकि रिकवरी रेट करीब 96% है।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.97 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.85 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.83 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 7.93 लाख
प्रमुख राज्यों में कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9,830 लोग संक्रमित पाए गए। 5,890 लोग ठीक हुए और 636 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.16 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 590 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,027 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 9.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,361 लोगों की मौत हो चुकी है। 10,682 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात
में गुरुवार को 283 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 770 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,018 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 7,749 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार 275 लोग संक्रमित पाए गए। 685 लोग ठीक हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.75 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,030 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 6,019 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में गुरुवार 205 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 895 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,875 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4,262 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 158 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 343 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,886 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,554 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 145 नए मामले सामने आए। 404 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,679 लोगों की मौत हो गई। 2,984 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में गुरुवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 9527 हो गयी।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 2 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,408 हो गया है। प्रदेश में 292 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,99,699 हो गयी है।

केरल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 12,469 नए मामले सामने आए। गुरुवार को मिले मरीजों के बाद राज्य में कुल संक्र्मितोंन की संख्या बढ़कर 27,73,943 हो गई जबकि 88 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11,743 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका