सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा हैं।
जहां जाति, भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा हैं।
जहां हर जुंबा पर सर्वधर्म, स्वभाव और जय हिंद का नारा हैं।
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा हैं।
इन्हीं शब्दों की भावना के साथ देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जयपुर में विवेकानंद कॉलोनी (अम्बाबाड़ी, नया खेड़ा) में कॉलोनीवासियों द्वारा इस महापर्व का जोश और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों और "भारत माता की जय" के नारों ने समा बांध दिया। कॉलोनी के वरिष्ठ लोगों ने झंडारोहण करते हुए आजादी के महत्व के बारे में बताया और स्वतंत्रता सेनानियों के किस्से बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया। युवाओं ने भी सच्चे देशभक्त की तरह एक साथ मिलकर कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया।
![जोश और उल्लास के साथ फहराया गया विवेकानंद कॉलोनी में तिरंगा news,latest news,news in hindi,local news,rajasthan,jaipur,independence day 2021]()
झंडारोहण के बाद में सभी कॉलोनी वासियो के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कॉलोनी वासियों का कहना हैं कि हम सब मिलकर लगभग हर त्योहार को इसी उल्लास के साथ मनाते हैं, तथा आगे भी इसी तरह से हर त्योहार को सफलता पूर्वक आयोजन करते रहेंगे।