न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर खाते में डलवा लिए 25 लाख रुपए, आईटी एक्ट में मामला दर्ज

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 55 साल के एक व्यक्ति से बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई जिसमें आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 1:31:06

जोधपुर : बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर खाते में डलवा लिए 25 लाख रुपए, आईटी एक्ट में मामला दर्ज

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 55 साल के एक व्यक्ति से बीमा पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई जिसमें आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में यह केस दर्ज करते हुए अब अनुसंधान शुरू किया है। पीड़ित के मोबाइल पर आए नंबरों से शातिरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अक्टूबर 2020 से लेकर 5 अगस्त 21 तक उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना में मंगलवार को कृष्णकांत की तरफ से देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौहाबो स्थित दूसरा पुलिया स्थित सेक्टर 3 में रहने वाले कृष्णकांत बोहरा पुत्र मोतीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके पास एक कॉल आया था। उसके आधार पर उन्होंने अपनी वृद्धावस्था को देखते हुए वर्ष 2013 से 16 के बीच में बीमा पॉलिसी करवाई थी, जोकि पूर्ण हो गई। मगर पॉलिसी के पैसे उन्हें नहीं मिल पाए थे। इस बारे में एक प्रकरण चाैहाबो थाने में 2017 में दर्ज करवाया गया मगर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मामला अधरझूल में चल रहा था। इसी बीच अक्टूबर, 2020 में उनके पास रोहित नाम के शख्स का फोन आया और कहा कि उनकी बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराने पर वह फिर से चालू हो जाएगी। इसके लिए उन्हें आईसीआईसीआई बैंक में एक खाता खुलवाना होगा। इस पर झांसे में आए कृष्णकांत ने बैंक में पांच हजार रुपए का खाता खुलवाया।

फिर किसी राजीव रंजन, विक्रम राठौड़, मिस्टर सुदन रावत कर दस बारह लोगों ने कॉल करते हुए खुद को कभी बैंक का मैनेजर बताया तो कभी क्राइम ब्रांच का होने का कहा। किसी ने खुद को इंकमटैक्स का ऑफिसर होना बताया। इन लोगों को कृष्ण्कांत को इंकमटैक्स में फंसाने और जेल भिजवाने जैसे धमकियां भी देते रहे। जिस पर पीड़ित अलग-अलग किस्तों में रुपए जमा कर आते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल