न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन वैरिएंट को ढूंढने वाले साइंटिस्ट ने दी चेतावनी, कहा - इसकी चपेट में आने से बच पाना नामुमिकन

ओमिक्रॉन की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। कोरोना का यह वैरिएंट दुनियाभर के 121 देशों तक पहुंच चुका हैं। रोजाना इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 3:54:48

ओमिक्रॉन वैरिएंट को ढूंढने वाले साइंटिस्ट ने दी चेतावनी, कहा - इसकी चपेट में आने से बच पाना नामुमिकन

ओमिक्रॉन की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। कोरोना का यह वैरिएंट दुनियाभर के 121 देशों तक पहुंच चुका हैं। रोजाना इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। यहां के वायरोलॉजिस्ट वोल्फगैंग प्रीजर ने सबसे ओमिक्रॉन की पहचान की थी। ओमिक्रॉन का पहला मामला नवंबर में पाया गया था। इसके बाद से पूरी दुनिया में इसके मामले दोगुनी तेजी से बढ़े हैं। शुरुआती डेटा से पता चलता है कि अन्य वैरिएंट्स की तुलना मे ओमिक्रॉन हल्की बीमारी ही करता है लेकिन फिर भी वैज्ञानिक इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि केसेज बढ़ने का दबाव हेल्थ सिस्टम पर पड़ सकता है। वायरोलॉजिस्ट वोल्फगैंग प्रीजर ने तेजी से बढ़ते Covid-19 के मामलों और नए वैरिएंट के बारे में काफी हैरानी करने वाली जानकारी दी है। उन्होंने एक बड़ी आबादी के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की बात कही है।

प्रोफेसर वोल्फगैंग ने चेतावनी देते हुए कहा, 'ये नया वैरिएंट बहुत ज्यादा संक्रामक है। इस वैरिएंट के इंफेक्शन से बचना लगभग असंभव है।'

इससे पहले उन्होंने अनुमान लगाया था कि दक्षिण अफ्रीका में जल्द ही इसके मामले कम हो जाएंगे। वहां ओमिक्रॉन के केसेज में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

प्रोफेसर वोल्फगैंग ने लोगों को आगाह करते हुए कहा, 'पहले के स्ट्रेन की तुलना में ओमिक्रॉन भले ही कम खतरनाक हो लेकिन हम अभी भी मरीजों को इस वैरिएंट से मरता देख रहे हैं।'

प्रोफेसर वोल्फगैंग ने कहा, 'अभी तक ये सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस साबित नहीं हुआ लेकिन अच्छी खबर ये है कि ये उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, बुरी खबर ये है कि इस तरह के वैरिएंट के संक्रमण से बचना असंभव होगा।'

प्रोफेसर वोल्फगैंग ने कहा, 'हमने देखा है कि ये कितनी तेजी से फैलता है और कितनी तेजी से इसके संक्रमितों की संख्या बढ़ती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके कई मरीज एसिम्टोमैटिक हैं जो बीमारी को फैलाने का काम करते हैं। मैं कहूंगा कि अगले कुछ महीनों में अधिकांश आबादी इससे संक्रमित होगी।' उन्होंने कहा कि जिस तरह से केसेज बढ़े हैं, अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या फिर भी कम है।

प्रोफेसर वोल्फगैंग ने कहा, 'हम इस बात से बेहद चिंतित थे कि ये नवंबर के अंत में फेस्टिवल के समय यहां शुरू हुआ। उस समय अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मामलों की ज्यादा संख्या का अंदाजा लगाया गया था। अच्छी बात है कि हमारे यहां इसका पीक आ चुका है और अब हमारे यहां स्पष्ट रूप से संख्या नीचे की तरफ जा रही है। हमारे यहां अस्पताल में भर्ती होने की दर भी काफी कम रही है, हमने बहुत कम गंभीर मामले देखे हैं।'

ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोप और अमेरिका के हाल बेहाल कर दिए हैं। बीते 24 घंटे में अमेरिका में 5.72 लाख, फ्रांस में 2.06 लाख, ब्रिटेन में 1.89 लाख, स्पेन 1.61 लाख और इटली में 1.26 लाख रजिस्टर किए गए। यहां पर कोरोना की पांचवी लहर की वजह लाखों में केस दर्ज किए जा रहे हैं। फ्रांस में ओमिक्रॉन डेल्टा को पछाड़ कर सबसे संक्रामक वैरिएंट बन गया है। देश की पब्लिक हेल्थ ऐजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी। ऐजेंसी के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त में ओमिक्रॉन के मामलों में बहुत तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस हफ्ते दर्ज किए गए कुछ मामलों में से 62.4% ओमिक्रॉन से जुड़े हुए हैं। जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 15% ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती