न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IMD ने की घोषणा, तमिलनाडु और चेन्नई में 2-3 दिनों तक होगी भारी बारिश, भारतीय रेलवे ने बदला ट्रेनों का रूट, कई रद्द

कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:12:53

IMD ने की घोषणा, तमिलनाडु और चेन्नई में 2-3 दिनों तक होगी भारी बारिश, भारतीय रेलवे ने बदला ट्रेनों का रूट, कई रद्द

चेन्नई। तमिलनाडु साइक्लोन मिचौंग की तबाही से अभी उबरा नहीं था कि अब बेमौसम बारिश ने कहर ढा दिया है। दक्षिण तमिलनाडु में रविवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है और सड़कों पर भारी जल जमाव हो गया है। वहीं, कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय रेलवे ने परिस्थितियों को देखते हुए अपनी कई ट्रेनों को अस्थायी तौर पर या तो रद्द कर दिया है या फिर उनका रूट बदल दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेज और बैंकों में अवकाश की घोषणा कर दी है।दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

अगले दो से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

IMD चेन्नई के मुताबिक, तमिलनाडु के टूथुकुडी, रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई और शिवगंगा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तंजावुर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु के तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मदुरै, मयिलादुथुराई, तेनकासी, विरुधुनगर जिले और कराईकल क्षेत्र में बारिश होगी।

स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद

भारी बारिश के कारण तमिलनाडु सरकार ने 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

कई उड़ानें कैंसिल

इसके अलावा भारी बारिश के कारण तूतीकोरिन जाने वाली कई उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया या रद्द कर दिया गया। फिलहाल कौन सी उड़ानें रद्द की गई हैं या डायवर्ट की गई हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले 17 दिसंबर को इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने यात्रियों को खराब मौसम के कारण तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी और रद्द होने की सूचना दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत