Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IMA की PM मोदी को चिट्ठी, कहा- 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेशन प्रोग्राम में किया जाए शामिल

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने की बात कही जा रही है। इस संदर्भ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 5:22:13

  IMA की PM मोदी को चिट्ठी, कहा- 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेशन प्रोग्राम में  किया जाए शामिल

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने की बात कही जा रही है। इस संदर्भ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है। पत्र में एसोसिएशन ने पीएम मोदी से अपील की है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए और वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाए जाए। इसके साथ ही पत्र में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल करने की बात भी कही गई है। पत्र में लिखा गया कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में एक्टिव मामले फिलहाल 7,88,223 हैं। वहीं अब तक 8,31,10,926 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें से 43,00,966 लोगों का वैक्सीनेशन सोमवार को किया गया।
एसोसिएशन ने कहा कि अभी हम 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। मगर कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार के प्रभाव को देखते हुए हमारा सुझाव है कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाई जाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके और उससे लड़ने के लिए लोगों में इम्युनिटी डेवलप की जा सके।
आपको बता दे, देश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। रोजाना होने वाले संक्रमितों के साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। 4 अप्रैल को एक लाख से ज्यादा नए केस आने के बाद सोमवार को करीब 97 हजार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। बीते 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7।84 लाख हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि आज यह 8 लाख के पार हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका