न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेतावनी! अगर भारत में फैला ब्रिटेन जैसा संक्रमण तो तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं करीब 14 लाख केस: नीति आयोग

डॉ पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर हम ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के संक्रमण का पैमाना देखें और भारत की आबादी से उसकी तुलना करें तो कहा जा सकता है कि संक्रमण फैलने पर भारत में रोजाना 14 लाख केस आएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 12:42:43

चेतावनी! अगर भारत में फैला ब्रिटेन जैसा संक्रमण तो तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं करीब 14 लाख केस: नीति आयोग

दुनियाभर के देशों में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में देश में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जाहिर की है। डॉ पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर हम ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के संक्रमण का पैमाना देखें और भारत की आबादी से उसकी तुलना करें तो कहा जा सकता है कि संक्रमण फैलने पर भारत में रोजाना 14 लाख केस आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर केस की जीनोम सीक्वेंसिग नहीं की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस के लिए ओमिक्रॉन संक्रमण माना जा रहा है, लेकिन यह इसे लेकर अभी सारी बातें साफ नहीं हुई हैं। इस पर रिसर्च जारी है और सरकार सभी नए डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन स्ट्रेन हल्का इंफेक्शन ही फैलाता है। उन्होंने यूरोप में ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार को हाईलाइट किया और भारत की आबादी से उसकी तुलना की।

आपको बता दे, शुक्रवार को ब्रिटेन ने ओमिक्रॉन के 3,201 केस दर्ज कराए। यह ओमिक्रॉन की पहचान होने के बाद ब्रिटेन में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। यहां नए वैरिएंट के कुल मामले 14,909 हो गए हैं। दुनियाभर के देशों में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में देश में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जाहिर की है. डॉ पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर हम ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के संक्रमण का पैमाना देखें और भारत की आबादी से उसकी तुलना करें तो कहा जा सकता है कि संक्रमण फैलने पर भारत में रोजाना 14 लाख केस आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर केस की जीनोम सीक्वेंसिग नहीं की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस के लिए ओमिक्रॉन संक्रमण माना जा रहा है, लेकिन यह इसे लेकर अभी सारी बातें साफ नहीं हुई हैं। इस पर रिसर्च जारी है और सरकार सभी नए डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन स्ट्रेन हल्का इंफेक्शन ही फैलाता है। उन्होंने यूरोप में ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार को हाईलाइट किया और भारत की आबादी से उसकी तुलना की।

आपको बता दे, शुक्रवार को ब्रिटेन ने ओमिक्रॉन के 3,201 केस दर्ज कराए। यह ओमिक्रॉन की पहचान होने के बाद ब्रिटेन में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। यहां नए वैरिएंट के कुल मामले 14,909 हो गए हैं।

ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने भी कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 93,045 कोरोना केस दर्ज कराए गए हैं। लगातार तीसरे दिन यहां सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड बना है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 1.19 करोड़ केस हो गए हैं।

फ्रांस में शुक्रवार को 65,000 से ज्यादा कोरोना केस सामने आए। ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद डेनमार्क और नॉर्वे में भी डेली इंफेक्शन में तेज बढ़त देखने को मिल रही है।

डॉ. पॉल ने कहा कि दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है और इसे लगातार बढ़ाया ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर केस की जीनोम सीक्वेंसिंग करना संभव नहीं होगा। यह बीमारी को पहचानने का नहीं, बल्कि महामारी का आंकलन और इसकी निगरानी करने का टूल है। हम इस बात का भरोसा दिला सकते हैं कि फिलहाल पर्याप्त सिस्टेमैटिक सैंपलिंग की जा रही है।

डॉ. पॉल ने ने कहा कि हालांकि यूरोप में लोगों के भर्ती होने की दर बहुत कम है और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई दबाव नहीं है, फिर भी हालात डरावने हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। ठंडा मौसम भी वायरस का संक्रमण फैलाने में मददगार साबित होगा। हालांकि अभी हालात स्थिर हैं, लेकिन हमें सावधानी बरतनी चाहिए।

WHO एडवाइजरी का हवाला देते हुए देश की स्वास्थ्य संस्थाओं ने लोगों से अपील की है कि वे ओमिक्रॉन को हल्का मानकर उसके प्रति लापरवाह न हो जाएं, क्योंकि ओमिक्रॉन से जुड़े सारे तथ्य सामने नहीं आए हैं। उन पर रिसर्च जारी है।

भारत में शुक्रवार को ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा 24 नए मामले आने के साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 115 हो गई है। इसके साथ ही देश में अब तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) पहुंच गया है। देश में सबसे पहले ओमिक्रोन के 2 मामले कर्नाटक में आए थे। भारत में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 40 मामले महाराष्ट्र, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, तेलंगाना में 8, कर्नाटक में 8, केरल में 7, गुजरात में 7, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1 और चंडीगढ़ में 1 मामला दर्ज किया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि WHO के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा स्ट्रेन के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से पांव पसार रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) से कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है।

गैरजरूरी यात्रा और भीड़भाड़ से करे परहेज

ICMR के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से दुनिया में फैल रहा है। लोगों को सतर्कता बरतते हुए गैरजरूरी यात्रा और भीड़भाड़ से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं, या यूं कहें कि जो 5% से ज्यादा पॉजिटिव केस वाले जिले हैं, वे कड़े नियमों को लागू करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर