न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत मिली तो एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा : अशोक गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत को भले ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है, लेकिन वह खुद यह साफ करने में जुटे हैं कि यदि जीत मिली तो एक बार फिर कुर्सी पर वही बैठेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 12:36:46

जीत मिली तो एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत को भले ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है, लेकिन वह खुद यह साफ करने में जुटे हैं कि यदि जीत मिली तो एक बार फिर कुर्सी पर वही बैठेंगे। हाल ही में इस बात को संकेत में कहने वाले गहलोत ने अब और खुलकर दावेदारी पेश की है। गहलोत ने कहा है कि यदि लोग उनके नाम पर वोट देंगे तो वह पद क्यों छोड़ेंगे। गहलोत की ओर से यह कहे जाने के बाद अब नजरें सचिन पायलट पर होंगी जो कांग्रेस की जीत के बाद कमान मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में गहलोत ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश की और यह भरोसा जताया कि इस बार राजस्थान में तीन दशक पुराना रिवाज बदल जाएगा। राजस्थान में 5 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस की सरकार की परंपरा पर गहलोत ने कहा, 'मुझे लगता है इस बार यह रिवाज बदल जाएगा। हमने योजनाओं और प्रॉजेक्ट्स के साथ बहुत अच्छा काम किया है। लोगों ने महसूस किया है कि राज्य के इतिहास में कभी ऐसा काम नहीं हुआ था। राजस्थान मॉडल की अब दूसरे राज्यों में भी चर्चा हो रही है। यह रेगिस्तानी राज्य है जो सूखा प्रभावित और पिछड़ा भी है। लेकिन इसके बावजूद हम गवर्नेंस का मॉडल बन गए हैं।'

गहलोत से पूछा गया कि वह मुख्यमंत्री हैं, लेकिन कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'अभी मुख्यमंत्री पद पर बोलने की जरूरत नहीं है। हमारी पार्टी की विशेषता है कि हाई कमान जब किसी के पक्ष में फैसला करता है तो कोई भविष्य में इसे चुनौती नहीं देता।'

सोच-समझकर कही बात: गहलोत

गहलोत ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है और ना ही छोड़ेगा। इसको लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं कैसे कह सकता हूं कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा या मैं सीएम नहीं रहूंगा? पार्टी हित में मैंने वह बात कही, ताकि दूसरे महसूस करें कि वे भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं और कोई स्थायी सीएम नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता। मुख्यमंत्री का सवाल तभी उठेगा जब हम जीतेंगे। पार्टी तभी जीतेगी जब लोग जानते हैं कि उन्हें किसके लिए वोट करना है। मैं पार्टी के लिए जगह खत्म नहीं कर सकता। यदि मैंने काम किया है और लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है और वो मेरे लिए वोट कर रहे हैं, मैं क्यों वह जगह खत्म करूंगा। मैंने सोच-समझकर कहा है कि मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ेगा और लगता नहीं छोड़ेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट