न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरी लहर की आशंका के बीच अच्छी खबर, 76 फीसदी राजस्थानियों में डवलप हुई कोरोना की एंटीबॉडीज

राजस्थान के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं जहां आईसीएमआर की सीरो सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि प्रदेश की 76 फीसदी आबादी में एंटीबॉडीज डवलप हो चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 9:27:08

तीसरी लहर की आशंका के बीच अच्छी खबर, 76 फीसदी राजस्थानियों में डवलप हुई कोरोना की एंटीबॉडीज

कोरोना की दूसरी लहर ने राजस्थान में कोहराम मचाया था जो कि अब शांत हो चुकी हैं। इसमें करीब 6.17 लाख पॉजिटिव केस मिले थे। इस बीच 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सितंबर, अक्टूबर तक तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है। लेकिन इस बीच राजस्थान के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं जहां आईसीएमआर की सीरो सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि प्रदेश की 76 फीसदी आबादी में एंटीबॉडीज डवलप हो चुकी हैं।बता दें कि सीरो सर्वे में ब्लड टेस्ट के जरिए देखा जाता है कि कितने लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बनी है। इससे यह पता चलता है कि कितनी आबादी को कोरोना का इन्फेक्शन हो गया है यानी सीरो-प्रिवेलेंस है। सीरो सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मध्य प्रदेश के लोगों में मिली है, जहां 79 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान का दूसरा नंबर आता है। इसी तरह सबसे कम एंटीबॉडी केरल में 44 फीसदी लोगों में मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में जून-जुलाई में अलग-अलग शहरों से कुल 1226 लोगों के रेण्डम सैंपल लिए गए। इन सैंपल की जांच जब करवाई तो उसमें 934 की रिपोर्ट में एंटीबॉडी मिली। सर्वे की इस रिपोर्ट में प्रदेश के लोगों में कोविड एंटीबॉडी की मौजूदगी का संकेत मिला है, जिसका अर्थ है कि राजस्थान में दर्ज किए आंकड़ों की अपेक्षा केस बहुत अधिक थे। राजस्थान की स्थिति देखे तो कोरोना की दूसरी लहर ने मार्च के आखिरी सप्ताह में दस्तक दी थी।

देशभर में इन राज्याें में मिले सबसे ज्यादा एंटीबॉडी

रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में 79, राजस्थान में 76.2, बिहार में 75.9, गुजरात में 75.3, छत्तीसगढ़ में 74.6, उत्तराखण्ड में 73.1, उत्तर प्रदेश में 71 और आंध्र प्रदेश में 70.2 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली है। इसी तरह कर्नाटक में 69.8, तमिलनाडु में 69.2, उड़ीसा 68.1, पंजाब 66.5, तेलंगाना 63.1, जम्मू-कश्मीर 63, हिमाचल 62, झारखण्ड में 61.2, पश्चिम बंगाल में 60.9, हरियाणा में 60.1, महाराष्ट्र में 58, असम में 50.3 और केरल में 44.4 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल