न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : स्वस्थ हुई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, फेफड़ों में 70 प्रतिशत तक कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल 65

82 साल की बुजुर्ग महिला राज कुमारी ने कोरोना को 10 दिन में मात दी। चिंता की बात यह थी कि वे डायबिटीज व हायपरटेंशन से ग्रसित थी और जब अस्पताल में भर्ती हुई तब तक फेफड़ों में 70 प्रतिशत तक संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल 65 हो चुका था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 4:17:14

अलवर : स्वस्थ हुई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, फेफड़ों में 70 प्रतिशत तक कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल 65

कोरोना के आंकड़ों में भले कमी आने लगी हो लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता बढ़ा रहा हैं। कई बुजुर्गो के लिए यह घातक साबित हो रहा हैं। लेकिन वहीँ दूसरी ओर कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं जो इस कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं। इसे जुड़ा एक मामला सामने आया अलवर में बहादरपुर के निकट बलदेवबास गांव से जहां 82 साल की बुजुर्ग महिला राज कुमारी ने कोरोना को 10 दिन में मात दी। चिंता की बात यह थी कि वे डायबिटीज व हायपरटेंशन से ग्रसित थी और जब अस्पताल में भर्ती हुई तब तक फेफड़ों में 70 प्रतिशत तक संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल 65 हो चुका था। कोरोना को हराने के बाद बुजुर्ग कहती है कि संक्रमण में इलाज तो जरूरी है ही, लेकिन इसके साथ हौसला बढ़ाने वालों की भी बड़ी भूमिका है।

हरीश अस्पताल के डॉक्टर लवेश गुप्ता ने बताया कि महिला को एचएफएनसी हाइफ्लो नाजल कनुला मशीन पर लिया गया था। इस मशीन पर छोटे बच्चों का इलाज करते हैं। अब कोरोना के मरीजों का इलाज भी करने लगे हैं। यह मशीन एक तरह से वेंटिलेटर की तरह ही कार्य करता है। इस मशीन पर कोरोना के मरीजों के इलाज के परिणाम भी बेहतर हैं। अस्पताल में करीब छह एचएफएनसी मशीन हैं। जिनके जरिए लगातार कोरोना के मरीजों का इलाज किया गया है। बुजुर्ग महिला राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कराने के समय उनके फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण था। शुगर भी काफी अधिक था। फिर भी बुजुर्ग महिला ने बहुत जल्दी रिकवर किया है।

बुजुर्ग महिला ने कहा कि कोरोना में अपनों का हौसला बनाना जरूरी है। कोई भी मरीज हो। उसकी हिम्मत बनाए रखने के लिए अपनों का साथ होना भी जरूरी है। ताकि उनको लगे कि कोरोना महामारी में मेरे अपने सब साथ खड़े हैं। बाकी सब तो डॉक्टरों को करना है। यहां अस्पताल के डॉक्टरों ने मुझे बहुत हिम्मत दी है। तभी कोरोना संक्रमण पर जीत मिल पाई। अब मैं पहले से काफी हद तक स्वस्थ हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल