न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली: कमरे में दंपती का शव, पुलिस बोली-सिगड़ी जलाकर सोये, बेटा बोला- कमरे में मामा भी थे उनको कुछ...

राजस्थान के पाली जिले में एक कमरे में दंपती की डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शहीद नगर कॉलोनी की है, जहां बेटे ने माता-पिता को लगातार कॉल किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह घर पहुंचा। कमरे में दोनों अचेत अवस्था में मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 3:11:50

पाली: कमरे में दंपती का शव, पुलिस बोली-सिगड़ी जलाकर सोये, बेटा बोला- कमरे में मामा भी थे उनको कुछ...

राजस्थान के पाली जिले में एक कमरे में दंपती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शहीद नगर कॉलोनी की है, जहां बेटे ने माता-पिता को लगातार कॉल किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह घर पहुंचा। कमरे में दोनों अचेत अवस्था में मिले। पुलिस का कहना है कि कमरे में जलती अंगीठी की वजह से दम घुटने से मौत की आशंका है, लेकिन मृतकों के साथ कमरे में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

कमरे में मिले दंपती के शव

कोतवाली थाना इंचार्ज किशोर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान घेवरदास (53) पुत्र लक्ष्मी दास और उनकी पत्नी इंद्रा देवी (48) के रूप में हुई है। कमरे में अंगीठी के धुएं से दम घुटने को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, परिजनों ने मौत के कारणों की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

बेटे ने दी घटना की जानकारी


घेवरदास के बेटे प्रकाश ने बताया कि सुबह 8 बजे उसने माता-पिता को फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा, तो वह घर गया। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, वह ऊपर के दरवाजे से अंदर पहुंचा। कमरे में मामा सुंदरदास भी सो रहे थे। सुंदरदास ने दरवाजा खोला और प्रकाश ने माता-पिता को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अचेत थे। उन्हें तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

'मामा को कुछ क्यों नहीं हुआ?'

प्रकाश ने कहा कि पुलिस का कहना है कि कमरे में अंगीठी जलाने की वजह से दम घुटा होगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि उसी कमरे में सो रहे मामा को कुछ क्यों नहीं हुआ। कमरे में अंगीठी जरूर थी, लेकिन वह जल नहीं रही थी। इस बात का पता नहीं चल पाया कि अंगीठी रात में जलाई गई थी या नहीं।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद से परिवार सदमे में है और मौत की सही वजह जानने की मांग कर रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव फिलहाल मोर्चरी में रखे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका