न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो दिखी पति की हैवानियत, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, खुद पंहुचा थाने

पति चाकू से पत्नी के पेट में तब तक वार करता रहा, जब तक वो लहूलुहान नहीं हो गई। गंभीर रूप से जख्मी महिला को रिश्तेदार हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन यहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 2:41:16

झुंझुनूं : पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो दिखी पति की हैवानियत, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, खुद पंहुचा थाने

शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के सिंघाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक पति की हैवानियत का नजारा देखने को मिला। पति को पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर डाली और खुद ही थाने पहुच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पति चाकू से पत्नी के पेट में तब तक वार करता रहा, जब तक वो लहूलुहान नहीं हो गई। गंभीर रूप से जख्मी महिला को रिश्तेदार हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन यहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी मुमताज कामकाज के सिलसिले में कतर में रहता है। वह करीब ढाई माह पूर्व ही अपने घर आया था। अवैध संबंधों के शक के चलते पति-पत्नी के बीच गत कई दिनों से मतभेद चल रहा था। गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा होने पर उसकी पत्नी नाराज होकर अपने पीहर भाभी के पास चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक, नीमकाथाना निवासी मुमताज पत्नी मीना व बच्चों सहित अपने ससुराल सिंघाना में कई दिनों से किराए के मकान में रह रहा था। मुमताज पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इस बात पर इनके बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर उसकी पत्नी मीना सिंघाना में अपनी भाभी नजमा के पास आ गई। उसके पीछे उसका पति भी वहां पहुंच गया। रात को दोनों अपने ससुराल में रहे। शुक्रवार सुबह मुमताज ने पत्नी पर अचानक किसी धारधार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान नजमा व आरोपी के पुत्र ने बीचबचाव भी किया, लेकिन मुमताज मीना पर ताबड़तोड़ हमला करता रहा। इस दौरान बीच बचाव कर रहे भाभी और बच्चे को भी चोट आईं। वारदात के बाद गंभीर रूप से मीना को रिश्तेदार सिंघाना के अस्पताल लाया गया। जहां से उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। वहां पर मीना की मौत हो गई।

आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही सिंघाना पुलिस थाने पहुंच गया। थाने में हैड कांस्टेबल सत्यवीर चौधरी को जाकर बोला कि मैंने मेरी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह मय पुलिस जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मीना, उसकी भाभी व पुत्र को सिंघाना के अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए