न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

REET को लेकर उपजा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, लेवल-1 अभ्यर्थी के 3 नंबर आए जबकि आंसर-की में 140 उत्तर सही

राजस्थान में REET परीक्षा को लेकर सियासी गर्मी तो चल ही रही हैं लेकिन इसी के साथ ही REET को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम भी नहीं ले रहा हैं। REET लेवल-2 में गड़बड़ी आने पर राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। लेकिन अब रीट लेवल-1 में भी मामला सामने आ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Feb 2022 11:44:37

REET को लेकर उपजा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, लेवल-1 अभ्यर्थी के 3 नंबर आए जबकि आंसर-की में 140 उत्तर सही

राजस्थान में REET परीक्षा को लेकर सियासी गर्मी तो चल ही रही हैं लेकिन इसी के साथ ही REET को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम भी नहीं ले रहा हैं। REET लेवल-2 में गड़बड़ी आने पर राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। लेकिन अब रीट लेवल-1 में भी मामला सामने आ रहा हैं। लेवल 1 में मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसे बेहद गंभीर मानते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने मार्कशीट की मूल व कार्बन कॉपी की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। इसको लेकर चूरू निवासी परीक्षार्थी रामप्रसाद की तरफ से एडवोकेट गजेन्द्र सिंह बुटाटी ने हाईकोर्ट में याचिका पेश की।

याचिककर्ता ने REET 2021 में हुई लेवल 1 की परीक्षा में भाग लिया। एग्जाम के बाद अभ्यर्थी को दी जाने वाली ओएमआरशीट की कार्बन कॉपी प्राप्त की। बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की के अनुसार याचिककर्ता के 140 उत्तर सही हैं, जबकि बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में यचिककर्ता को केवल 3 अंक मिले। संदेह है कि उसकी उत्तर तालिका के साथ छेड़छाड़ की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश अरुण भंसाली ने मूल व कार्बन कॉपी की उत्तर तालिका की फोरेंसिक जांच करवाने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब दो मार्च को होगी।

25 नवम्बर 2021 को हुई पिछली सुनवाई में न्यायाधीश अरुण भंसाली ने बोर्ड को मूल उत्तरतालिका पेश करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट में बुधवार को बोर्ड की तरफ से रामप्रसाद की मूल उत्तर तालिका पेश की गई। इस उत्तर तालिका को लेकर बोर्ड की तरफ से कहा गया कि रामप्रसाद ने उत्तर तालिका में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए अ,ब,स,द के रूप में दिए गए चारों गोलों को भर दिया। इस कारण उसके नंबर नहीं आए। वहीं एडवोकेट बुटाटी का तर्क था कि उत्तर तालिका की कार्बन कॉपी में सभी गोले भरे हुए ही नहीं हैं। इससे स्पष्ट है कि बोर्ड में इस उत्तर तालिका के साथ छेड़छाड़ की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट