न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में गैंगवार : वर्चस्व की लड़ाई में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पुलिस पूछताछ जारी

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात शिप्रा पथ थाना इलाके के वीटी रोड पर गैंगवार देखने को मिला जहां बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर नरेश की हत्या कार डाली। यह लड़ाई वर्चस्व की मानी जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 6:49:26

जयपुर में गैंगवार : वर्चस्व की लड़ाई में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पुलिस पूछताछ जारी

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात शिप्रा पथ थाना इलाके के वीटी रोड पर गैंगवार देखने को मिला जहां बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर नरेश की हत्या कार डाली। यह लड़ाई वर्चस्व की मानी जा रही हैं। हिस्ट्रीशीटर पर 18 मुकदमे दर्ज थे। गंभीर घायल नरेश को स्थानीय लोगों ने एसएमएस ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की मानें तो नरेश के शरीर पर 12 से ज्यादा चोट के निशान थे। वहीं, सिर पर गंभीर चोट आई थी। सिटी स्कैन किया गया था। इसके बाद अलसुबह नरेश की मौत हो गई।

शिप्रापथ थाने के CI महावीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। इलाके के कुछ बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके और आसपास के सीसीटीवी निकाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ बदमाशों से पूछताछ हो रही है, जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक नरेश सिंह मानसरोवर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में 18 मामले दर्ज थे। नरेश सिंह पहाड़ी के खिलाफ 2019 के बाद में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। काफी समय बाद हाल ही में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा मुहाना थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से दोबारा से नरेश एक्टिव होकर बाजार में व्यापारियों को धमकाने लगा था। वहीं नरेश सिंह की एंटी गैंग भी एक्टिव हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि उसी गैंग के सदस्यों ने नरेश की हत्या की है। हालांकि अभी पुलिस ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट