न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर के होटल में बड़ी लापरवाही, चिली पनीर की जगह परोसा चिली चिकन, मचा बवाल

इंदौर के एक होटल में वीकेंड पर खाना खाने पहुंचे शाकाहारी परिवार को चिली पनीर की जगह चिली चिकन परोस दिया गया। शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर विवाद बढ़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 4:15:14

इंदौर के होटल में बड़ी लापरवाही, चिली पनीर की जगह परोसा चिली चिकन, मचा बवाल

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक होटल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। वीकेंड पर खाना खाने पहुंचे एक परिवार ने चिली पनीर का ऑर्डर दिया, लेकिन परोसे गए खाने में चिली चिकन निकला। जैसे ही परिवार को इस गलती का एहसास हुआ, वे चौंक गए और तुरंत रेस्टोरेंट मैनेजर से शिकायत की। हालांकि, उनकी आपत्ति पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे माहौल गरमा गया।

मामला बढ़ता देख बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का आश्वासन देकर विवाद को शांत कराया। यह घटना विजय नगर स्थित अमर विलास होटल की है, जहां राजमोहल्ला निवासी गोलू सोनी अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे। परिवार पूरी तरह से शाकाहारी था और उन्होंने चिली पनीर का ऑर्डर दिया था, लेकिन होटल की लापरवाही के कारण उन्हें चिली चिकन परोस दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

चिली पनीर की जगह परोसा चिली चिकन, परिवार के होश उड़े

कुछ देर बाद होटल का वेटर ऑर्डर लेकर आया और टेबल पर परोस दिया। परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने प्लेट में खाना लिया। तभी एक व्यक्ति ने पनीर समझकर चम्मच से एक पीस उठाया, लेकिन उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। शक होने पर उसने हाथ से टुकड़ा उठाकर गौर से देखा, तो पता चला कि वह पनीर नहीं बल्कि चिकन था। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत होटल मैनेजर से शिकायत की। हालांकि, मैनेजर की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण विवाद बढ़ गया।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

घटना के बाद गोलू सोनी ने तुरंत बजरंग दल के समरसता संयोजक तन्नू शर्मा को सूचना दी। इसके बाद होटल में हंगामा हुआ, और फिर सभी लोग एकजुट होकर एमआईजी थाने पहुंचे। होटल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में तहरीर दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने जानबूझकर उनके और उनके परिवार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कई फोटो और वीडियो सबूत भी सौंपे हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक