न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 11 मरे, 12 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गुजरात से यूपी जा रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 9:06:43

राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 11 मरे, 12 घायल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गुजरात से यूपी जा रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ, तब बस सड़क के किनारे खड़ी थी। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनपुर, नदबई, हलैना और वैर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भावनगर (गुजरात) निवासी बताए जा रहे हैं।

खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी बस

पुलिस के अनुसार बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी और किनारे खड़े लोागों को कुचलते निकल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

सड़क पर बिखरे शव, हाइवे पर लगा रहा जाम

हादसे के बाद शव हाइवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट