न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवघर में बेबस मां ने बेटे की लाश पाने के लिए बेची जमीन, अस्पताल ने बिल चुकाने तक रोका शव

झारखंड के देवघर में एक मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए जमीन बेचनी पड़ी। आर्थिक तंगी और अस्पताल द्वारा 40 हजार रुपये के बिल की मांग ने परिवार को मजबूर कर दिया। यह घटना सिस्टम की संवेदनहीनता और गरीबों की लाचारी को उजागर करती है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 12:21:52

देवघर में बेबस मां ने बेटे की लाश पाने के लिए बेची जमीन, अस्पताल ने बिल चुकाने तक रोका शव

झारखंड के देवघर से एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी के चलते एक मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा गांव निवासी कन्हैया कुमार कापरी का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल 'मेधा सेवा सदन' में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान अस्पताल ने करीब 40 हजार रुपये का बिल बनाया। परिजनों के पास इतनी राशि नहीं थी, और जब वे भुगतान नहीं कर सके तो अस्पताल प्रशासन ने शव को रोक लिया। ऐसे कठिन समय में कन्हैया की मां बीना देवी ने अपनी जमीन बेच दी और गांव में चंदा जमा करके पैसे इकट्ठे किए। तब जाकर वे अस्पताल का बिल चुका सकीं और बेटे का शव अपने घर ला सकीं।

मां बोलीं – इलाज के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन...

बीना देवी ने बताया कि उनका बेटा कन्हैया 1 अप्रैल को सड़क हादसे का शिकार हुआ था। गंभीर हालत में उसे कुंडा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बेटे को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आर्थिक हालात इतने खराब थे कि मौत के बाद बेटे का शव लेने के लिए भी उन्हें जमीन बेचनी पड़ी।

अस्पताल ने लगाए गए आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा – शव को नहीं बनाया गया था बंधक

देवघर की घटना पर जहां मृतक की मां बीना देवी ने आरोप लगाया कि बेटे का शव देने से पहले अस्पताल ने उनसे बिल चुकाने को कहा, वहीं अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बीना देवी का कहना है कि बेटे के शव को लेने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने मजबूरी में अपनी जमीन बेचने का फैसला किया ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

वहीं, मेधा सेवा सदन अस्पताल के संचालक डॉ. संजय ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि किशोर की मौत के तुरंत बाद ही परिजनों को शव सौंप दिया गया था। डॉ. संजय ने कहा, “इलाज का कुल बिल ₹44,000 था, लेकिन परिजनों ने केवल ₹10,000 का भुगतान किया। अगर वास्तव में हमने शव को बंधक बनाया होता, तो पहले पूरा बिल मांगा जाता।”

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के पास पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सबूत के तौर पर दिखाया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं और किसी प्रकार की मनगढ़ंत बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत