न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में भारी बारिश, बसों-ट्रेनों की आवाजाही पर असर; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में गुरुवार देर रात से बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले इलाकों- वडाला, सायन और गांधी मार्केट की सड़कों पर पानी जमा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 July 2021 11:03:18

मुंबई में भारी बारिश, बसों-ट्रेनों की आवाजाही पर असर; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में गुरुवार देर रात से बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले इलाकों- वडाला, सायन और गांधी मार्केट की सड़कों पर पानी जमा गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मुंबई की स्थिति अभी और खराब हो सकती है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और आसपास के इलाकों में पिछले तीन घंटों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बसों के रूट में भी बदलाव किया है, तो हार्बर लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई हैं।

भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया है। हालांकि अभी उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है। मुंबई के अलावा ठाणे और रायगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मध्य रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक भारी बारिश और जलभराव के चलते कुर्ला-विद्याविहार के पास ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। स्लो लाइन ट्रैफिक कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया है। हार्बर लाइन पर भी ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं ट्रांस-हार्बर लाइन ट्रैफिक में कोई दिक्कत नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के एस होसलीकर के अनुसार, मीरा रोड में 73 मिमी, जुहू में 136 मिमी, महालक्ष्मी 56.5 मिमी, सांता क्रूज़ में 25.1, बंदर 141 मिमी भयंदर 53 मिमी और दहिसर में 76.5 मिमी बारिश हुई है। मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 48% ज्यादा है। पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 77% ज्यादा है। शहर में भारी बारिश को देखते हुए BMC ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों में आवाजाही नहीं करने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले दिनों बारिश के चलते जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक आर. के.जेनमानी ने कहा कि मुंबई में जिस तरह से बारिश हो रही है और आगे के पूर्वानुमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार से मुंबई में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज