न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हजारीबाग में NTPC के DGM को गोलियों से भूना, कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट में थे तैनात

हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 12:23:40

हजारीबाग में NTPC के DGM को गोलियों से भूना, कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट में थे तैनात

झारखंड के हजारीबाग से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात फतहा जंगल के पास हुई, जहां हमलावरों ने कुमार गौरव को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। कुमार गौरव एनटीपीसी के कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट में डीजीएम के पद पर कार्यरत थे। उनकी हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी के अध्यक्ष कमला राम रजक ने बताया कि कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। वह हजारीबाग स्थित अपने घर से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे, तभी फतहा गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

सूत्रों के मुताबिक, कुमार गौरव आज सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी, और वह उसी गाड़ी से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या से फैली दहशत

गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या ने प्रशासन पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे, और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत