न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हजारीबाग : मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना घटी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 9:17:52

हजारीबाग : मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

झारखंड के हजारीबाग शहर में रामनवमी के अवसर पर मंगला जुलूस के दौरान झंडा चौक के पास हिंसा भड़क उठी। मंगलवार रात मस्जिद गली मोड़ के पास जुलूस में शामिल कुछ लोग लाठी से करतब दिखा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिससे हालात बिगड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस पर अचानक पथराव हुआ, जिसके जवाब में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना के कारण आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा और ईद बाजार भी बंद कर दिया गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

रात करीब 10:45 बजे हिंसा भड़कने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं और हालात को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। सदर एसडीओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने झंडा चौक के पास दूसरे अखाड़े के मंगला जुलूस को रोक दिया है। दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत