न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के राजनीतिक घटनाक्रम ने फिर चौंकाया, पूर्व CM खट्‌टर ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा

हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने आज विधानसभा में नायाब सिंह सैनी के विश्वास मत हासिल करने के बाद एक बार फिर से चौंकाया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने नायाब सिंह सैनी के विश्वास मत हासिल करते ही विधानसभा में अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 3:52:54

हरियाणा के राजनीतिक घटनाक्रम ने फिर चौंकाया, पूर्व CM खट्‌टर ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने आज विधानसभा में नायाब सिंह सैनी के विश्वास मत हासिल करने के बाद एक बार फिर से चौंकाया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने नायाब सिंह सैनी के विश्वास मत हासिल करते ही विधानसभा में अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। खट्टर 2014 से करनाल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी। अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा भाजपा उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे समर्पण भाव से निभाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि अब करनाल विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उप चुनाव लड़ाए जाने की संभावना है। वहीं दूसरी कहा जा रहा है कि भाजपा मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा का चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि द्वारका एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ की थी। लेकिन, अगले दिन ही उन्हें हटाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी का कारण यह था कि अंतिम समय तक उन्हें नायब सिंह सैनी को लेकर अंधेरे में रखा गया।

विधायक दल की बैठक में उनसे नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव करने को कहा गया। विज ने लोकतांत्रिक प्रणाली का समर्थन करते हुए विधायकों को खुद अपना नेता चुनने की आजादी दिए जाने की बात रखी। लेकिन, पार्टी हाईकमान का निर्देश बताकर उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। इसलिए विज मीटिंग से बाहर आ गए और मंत्री बनने से भी इंकार कर दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सदन के नेता के तौर पर मैं अपना पहला वक्तव्य दे रहा हूं। मैं पहले भी सदन का सदस्य रहा हूं। वर्ष 2014 से 2019 के बीच सदन का सदस्य था। इसी सदन से मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्देश मिला था। अब मुझे पार्टी ने कहा कि एक बार फिर सदन में जाकर जिम्मेदारी लो तो मैं यहां आ गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मैं बहुत कुछ सीखा है। मैं एक साधारण परिवार से संबंध रखता हूं। परिवार की किसी सदस्य ने कोई चुनाव नहीं लड़ा। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। छोटे से कार्यकर्ता की तौर पर विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बना दिया है। ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत