न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल बजट में हरियाणा को 3,416 करोड़ रु. की मंजूरी, 34 स्टेशन होंगे अमृत स्टेशन, 5 वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन

वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में हरियाणा के रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है, जो कि 2009-2014 के बीच मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 11:18:42

रेल बजट में हरियाणा को 3,416 करोड़ रु. की मंजूरी, 34 स्टेशन होंगे अमृत स्टेशन, 5 वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन

वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में हरियाणा के रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है, जो कि 2009-2014 के बीच मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस धनराशि से प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की लागत से 'अमृत स्टेशन' के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशनों में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बल्लभगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत, यमुनानगर और अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, फरीदाबाद और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों के विकास पर भी काम चल रहा है, जिसमें क्रमशः 262 करोड़ रुपए और अन्य योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

14 नए रेलवे ट्रैक बिछाए जाएंगे:

केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा में इस समय 14 नए रेलवे ट्रैक पर काम जारी है, जिन पर कुल 15,875 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन नए ट्रैक में चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवाड़ी से खाटूवास, भिवानी से डोभ-भाली, चुरू सदलपुर से लुनी-समदारी-भिलड़ी, मानहेरू से बवानीखेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से भटिंडा, जाखल से हिसार और अस्थल बोहर से रेवाड़ी के दोहरीकरण का कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे ट्रैक, यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा-नारायण और हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं।

हरियाणा को मिली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस:

केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक हरियाणा में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है और 534 रेलवे फ्लाई ओवर और अंडरब्रिज का निर्माण भी हुआ है। रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अलावा, इस समय में हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है और राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा प्रदान की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत