न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा पेपर लीक कांड: 4 DSP, 3 SHO समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 4 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी-गणित की परीक्षा रद्द

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा गुरुवार को महज 30 मिनट में लीक हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 4:58:26

हरियाणा पेपर लीक कांड: 4 DSP, 3 SHO समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 4 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी-गणित की परीक्षा रद्द

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा गुरुवार को महज 30 मिनट में लीक हो गई। नूंह जिले में परीक्षा शुरू होते ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अगले ही दिन, 10वीं कक्षा की गणित परीक्षा भी पुन्हाना जिले में लीक हो गई। इस गंभीर मामले में हरियाणा सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई पुलिसकर्मियों और पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

कड़ी कार्रवाई: 25 पुलिस अधिकारी निलंबित, FIR भी दर्ज

हरियाणा सरकार ने पेपर लीक मामले में अब तक 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, जिनमें 4 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) और 3 स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) शामिल हैं। इसके अलावा, चार सरकारी स्कूलों और एक निजी स्कूल के निरीक्षकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द, छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स के अनुसार, पलवल, नूंह और झज्जर जिलों में पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, जहां कई छात्र नकल करते पकड़े गए। हरियाणा बोर्ड ने इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। प्रभावित छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। बता दें कि हरियाणा बोर्ड इस वर्ष कुल 1,431 परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच होनी थीं। लेकिन पेपर लीक के चलते अब परीक्षा शेड्यूल में बदलाव संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत