न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana Election 2024: BJP ने टिकट बंटवारे के जरिए साधी सारी जातियां, जानें किस जाति और वर्ग को मिली तरजीह

हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट बुधवार को जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 1:12:40

Haryana Election 2024: BJP ने टिकट बंटवारे के जरिए साधी सारी जातियां, जानें किस जाति और वर्ग को मिली तरजीह

हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट बुधवार को जारी कर दी है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के पर होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने जो अपनी पहली लिस्‍ट जारी की है उसमें 67 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर के मंथन के बाद ये लिस्‍ट जारी की है।

भाजपा ने विभिन्न जाति समूहों को आकर्षित करने और एक मजबूत वोट बैंक हासिल करने के लिए इस लिस्‍ट में सभी वर्गों के उम्‍मीदवारों को शामिल किया है। भाजपा ने लोकसभा चुनावों में बड़ा प्रभाव डालने वाले समूहों को बड़ी संख्या में टिकट आवंटित किए हैं। इतना ही नहीं विभिन्न समाज के छोटे-छोटे और वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।

8 महिलाओं को दिया टिकट

भाजपा ने 8 महिला उम्‍मीदवारों को टिकट देकर मैदान में उतार कर महिला वोटरों को साधने की कोशिश की है। चुनाव आयोग की वोटर लिस्‍ट के अनुसार हरियाणा में 95 लाख 12 हजार 574 महिलाएं हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

भाजपा की इस लिस्‍ट में पिछड़े वर्गों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा ने 9 टिकट पिछड़े समाज से आने वाले उम्मीदवारों को दिए हैं। इसमें गुर्जर, यादव, कश्यप, कुम्हार, कंबोज और सैनी समुदाय शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में ओबीसी मतदाताओं के समर्थन की कमी के कारण हरियाणा में भाजपा को दस में से केवल पांच सीटें ही मिल पाई थीं।

दलित समुदाय (एससी)

दलित समुदाय को भी प्राथमिकता दी गई है। आवंटित 41 सीटों में से 13 अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिसमें बाल्मिकी, धानुक, बावरिया और बाजीगर के साथ जाटव समाज के उम्मीदवारों को भी इस सूची में जगह मिली है।

जाट समुदाय से 13 उम्मीदवार

भाजपा ने बनिया, विश्नोई, ब्राह्मण, जाट, पंजाबी, सिख, राजपूत और जाट सिख समुदायों को भी अपनी पहली सूची में स्थान दिया है। 13 जाटों को उम्‍मीदवार बनाया है। वैश्य समुदाय के 5 प्रत्याशियों और 9 ब्राह्मण उम्मीदवार भी मैदान में उतारा है। कदम विभिन्न समाजों के छोटे-छोटे और वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में भाजपा ने उठाया है।

नए चेहरों और युवाओं को मौका

इस सूची में 27 नए चेहरों को भी मैदान में उतारा गया है। युवाओं को भी टिकट की लिस्ट में जगह मिली है, जिससे युवा मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। सूची में नए चेहरे और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उम्मीदवार शामिल हैं।

नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट

भाजपा जो विपक्षी दलों पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती आई है लेकिन हरियाणा में स्‍वयं ही नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट बांटे हैं। भाजपा की इस सूची में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करीबी गौरव गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे भव्य बिश्नोई और उनके करीबी पारिवारिक मित्र रणधीर पनिहार को टिकट मिला है। इसके अलावा दुदाराम बिश्नोई, रणबीर गंगवा और पूर्व राज्य मंत्री करतार सिंह भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना का नाम भी इस लिस्‍ट में शामिल है।

इन खिलाडि़यों को बनाया उम्‍मीदवार

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा जैसे कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त को भी टिकट नहीं मिला। हालांकि "दंगल गर्ल" के नाम से मशहूर बबीता फोगट को दूसरा मौका नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत