न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटियों को चांडाल बनाकर रखना होगा… साध्वी बनी हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान

साध्वी बनी हर्षा रिछारिया ने संभल में अपनी यात्रा के दौरान बेटियों की सुरक्षा, लव जेहाद, और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने महाकुंभ की सफलता पर खुशी जताई और धर्मशास्त्र के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 10:09:31

बेटियों को चांडाल बनाकर रखना होगा… साध्वी बनी हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान

साध्वी बनी हर्षा रिछारिया, जो पहले मॉडलिंग और एंकरिंग की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी थीं, रविवार को संभल पहुंची। इस दौरान हर्षा ने एक बड़ा बयान दिया और कहा कि बेटियों को केवल बेटी नहीं, बल्कि चांडाल बनाना होगा। महाकुंभ के दौरान निरंजनी अखाड़े में मौजूद हर्षा ने कहा कि धरती पर जब-जब पाप बढ़ेगा, भगवान नारायण का अवतार होगा। अब संभल में भगवान क्लिक का अवतार होने वाला है।

हर्षा रिछारिया ने आगे कहा कि संभल की पवित्र माटी पर आकर वह धन्य महसूस कर रही हैं। संभल पहुंचने के बाद, हर्षा रिछारिया ने कार्तिकेय महादेव मंदिर, मनोकामना छैमनाथ मंदिर और कल्कि विष्णु मंदिर में दर्शन किए और कहा कि वह यहां के सभी तीर्थ स्थलों और कूपों के दर्शन भी करेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि महाकुंभ में जाकर उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। अब वह धर्मशास्त्र और सनातन धर्म को जानने और सीखने के लिए निकली हैं। हर्षा ने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें संभल आने का अवसर मिला।

संभल पहुंचने पर हर्षा रिछारिया का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह महाकुंभ सेटेलाइट के जरिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हुआ है, ठीक उसी तरह वह अपने संभल की ख्याति को भी देश-दुनिया तक पहुंचाएंगी।

बेटियों को खुद अपनी रक्षा करनी होगी, लव जेहाद और सुरक्षा पर हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान

संभल पहुंची हर्षा रिछारिया ने इस मौके पर लव जेहाद और लड़कियों की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटी के रूप में नहीं, बल्कि उन्हें चांडाल बनाकर रखना होगा ताकि वे खुद अपनी रक्षा कर सकें। हर्षा ने कहा कि उनके माता-पिता भी पहले यही सोचते थे कि बेटी अकेली जा रही है, लेकिन जब हम अपने आप को अपनी रक्षा करने के लिए संकल्पित कर लेते हैं, तो इस प्रकार की चिंताओं की कोई आवश्यकता नहीं होती।

कार्तिकेय महादेव मंदिर में दर्शन के बाद, हर्षा रिछारिया ने सनातनी भाई-बहनों को तिलक कर मिठाई खिलाई और कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म की पहचान है, और इससे किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर उठाया सवाल

इस मौके पर हर्षा ने संभल के सीओ अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 'एक होली और 52 जुमा' की बात कही थी। उन्होंने इस बयान पर हो रही राजनीति की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। हर्षा ने कहा कि यहां हिंदुओं के खिलाफ दंगे हुए, उन्हें जिंदा जलाया गया, ट्रेनें जलाई गईं, बावजूद इसके कोई राजनीतिक दल इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं है।

हर्षा ने कहा कि अब देश में सनातन धर्म को लेकर एक लहर चल रही है, जो एक बहुत बड़ा बदलाव है, और इस बदलाव में हर सनातनी को भाग लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल