न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत की पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर, 2 की मौत

गुजरात के सूरत में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक पैकेजिंग यूनिट में आग लग गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए मजदूरों ने 5वीं मंजिल से कूदना शुरू कर दिया, इस घटना में अब तक दो मजदूरों के मौत होने की खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 10:27:57

 सूरत की पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर, 2 की मौत

गुजरात के सूरत में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक पैकेजिंग यूनिट में आग लग गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए मजदूरों ने 5वीं मंजिल से कूदना शुरू कर दिया, इस घटना में अब तक दो मजदूरों के मौत होने की खबर है। सूरत फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी सुबह 4:30 बजे मिली। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुट गए। उन्हें आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 5वीं मंजिल से कूदने से कितने मजदूर घायल हुए हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। हालाकि, प्रशासन का दावा है कि 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने बताया कि जब आग लगी तो काफी मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते देख मजदूर डर गए और अपनी जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से छलांग लगाने लगे। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है।

प्रशासन के मुताबिक 5वीं मंजिल से कूदने वाले कई मजदूर बुरी तरह घायल हैं। हालांकि पैकेजिंग यूनिट में आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट से नीचे उतारा। अभी भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं और फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं।

SDM के.जी. वाघेला ने बताया कि हादसे के समय इमारत में 100 से ज्यादा लोग थे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की। वहीं, सूरत की मेयर हिमाली बोगावाला ने कहा कि मुझे सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की खबर मिली और मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?