न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनबाद में अचानक फटी जमीन, 3 महिलाएँ समाई, दूसरे दिन निकाले शव

धनबाद के गोदूडीह ओपी क्षेत्र में जमीन धंसने से अचानक बनी खाई में तीन महिलाएं समा गई। तीनों महिलाओं का क्षत-विक्षत शव करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 2:38:52

धनबाद में अचानक फटी जमीन, 3 महिलाएँ समाई, दूसरे दिन निकाले शव

धनबाद। धनबाद के गोदूडीह ओपी क्षेत्र में जमीन धंसने से अचानक बनी खाई में तीन महिलाएं समा गई। तीनों महिलाओं का क्षत-विक्षत शव करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। कोयला कंपनी बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की माइन्स रेस्क्यू टीम ने कई टुकड़ों के बंटे शवों को सोमवार को करीब 11 बजे निकाला। शवों के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया है।

हादसा रविवार शाम का है। कुसुंडा क्षेत्र की गोंदुडीह कोलियरी में संचालित हिल टॉप आउट सोर्सिंग परियोजना के समीप ट्रांसपोर्टिंग रोड के पास अचानक तेज आवाज के साथ गोफ (खाई) बना। उस वक्त वहां शौच के लिए गई एक महिला गोफ में समा गई। उस महिला को बचाने के दौरान अन्य दो महिलाएं भी गोफ में गिर गयीं। हादसे के बाद भारी भीड़ जुट गई। रात में सिर्फ एक महिला का क्षत-विक्षत शव बाहर निकाला जा सका। बीसीसीएल और जिला प्रशासन ने रविवार शाम हैवी मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरे की वजह से इसे रोक देना पड़ा।

इसके बाद सोमवार सुबह दुबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। गोफ में जमींदोज हुई महिलाओं के नाम परला देवी, ठंडी देवी और मंदवा देवी है। तीनों छोटकी बौआ बस्ती की रहने वाली थीं। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीसीसीएल और सीआईएसएफ के खिलाफ नारेबाजी की।

परियोजना के प्रमुख बीके झा के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे मैनेजर दिलीप कुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की, जिसमें एक सहायक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर टुंडी के विधायक मथुरा महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और गहरी संवेदना प्रकट की।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस इलाके को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है। यहां रह रहे लोगों को बसाने के लिए भूली रीजनल अस्पताल परिसर में जमीन चिन्हित कर दी गई है। इस संबंध में बीसीसीएल को भी अवगत करा दिया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन को चिन्हित किया गया है उसे लेकर बीसीसीएल प्रबंधन ने कोई आदेश जारी नही किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत